फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   A heavy vehicle hit a bus in Sidhi district's Badhora, more than 40 people were injured

MP News: सीधी जिले के बढ़ौरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, भारी वाहन ने मारी बस को टक्कर, 40 से ज्यादा लोग घायल

Sat, 12 Aug 2023 06:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Aug 2023 06:36 PM IST
सार

भारी वाहन और बस में टक्कर के बाद बस पलट गई। इस वजह से हादसा और भी गंभीर हो गया। बस सवार करीब 40 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
A heavy vehicle hit a bus in Sidhi district's Badhora, more than 40 people were injured
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीधी जिले में देर रात करीब 12 बजे बस को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की वजह से बस में सवार करीब 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी और कुछ व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात की बताई जा रही है। गौतम बस सतना से सिंगरौली की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस की टक्कर सीधी से रीवा जा रहे भारी वाहन से हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी राम रईस साकेत ने जानकारी देते हुए बताया है कि बस पूरी तरह से भरी हुई थी जिसमें करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिनमें से 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जैसे ही भारी वाहन की टक्कर हुई बस मौके पर पलट गई। इसमें कई लोगों के हाथ वा पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है। जहां यात्रियों ने खिड़की को तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही चुरहट थाना पुलिस, सेमरिया तथा जमोडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भिजवा गया, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट व जिला अस्पताल में घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed