{"_id":"5f23d9dee8c8b13ca21d9e70","slug":"shivraj-talks-with-ministers-through-video-conferencing-cm-ministers-will-contribute-their-salaries-in-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कोविड-19 से निपटने के लिए रिलीफ फंड में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री करेंगे सैलरी दान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कोविड-19 से निपटने के लिए रिलीफ फंड में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री करेंगे सैलरी दान
Fri, 31 Jul 2020 02:18 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ की बात
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सभी मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस बातचीत में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने तीन महीने तक अपनी तनख्वाह का 30 फीसदी हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की बात की। इसके अलावा कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क पहनने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा, ‘हमने 1-31 जुलाई तक एक कोविड अभियान चलाया जिसमें बड़े पैमाने पर परीक्षण किए गए थे। इस अभियान का दूसरा चरण 1-14 अगस्त के बीच चलाया जाएगा। जिसमें हम कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने का संकल्प लेंगे।’
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सार्वजनिक रैलियां, आधारशिला कार्यक्रम, भूमि पूजन, उद्घाटन और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो सकते हैं। इस तरह के सभी कार्यक्रम निषिद्ध रहेंगे। इन सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राज्य सरकार ने कहा: कांग्रेस के आरोप निराधार, कोरोना का इलाज करवा रहे हैं मुख्यमंत्री
शिवराज ने मंत्रियों से कहा कि यदि आप सभी सहमत होते हैं तो हम मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी तनख्वाह का 30 प्रतिशत हिस्सा दान करेंगे ताकि जब तक महामारी नियंत्रण में नहीं आती है तब तक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके। फिर चाहे वो जुलाई, अगस्त, सितंबर या अक्तूबर हो।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से तीन महीने तक मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी तनख्वाह का तीस प्रतिशत हिस्सा दान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है।
I appeal to all MLAs to contribute 30% of their salaries for 3 months towards CM Relief Fund, in the fight against #COVID19. I also appeal to the people to give their contribution in the Fund: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan https://t.co/n0ZRg5C8HN
— ANI (@ANI) July 31, 2020
