{"_id":"5f1e9db28ebc3e639e0b5260","slug":"shivraj-singh-is-not-coronavirus-positive-fake-report-made-for-support-in-by-election-says-congress-leader-raja-pateriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार ने कहा: कांग्रेस के आरोप निराधार, कोरोना का इलाज करवा रहे हैं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार ने कहा: कांग्रेस के आरोप निराधार, कोरोना का इलाज करवा रहे हैं मुख्यमंत्री
Tue, 28 Jul 2020 08:11 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 28 Jul 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया था कि वे कोरोना संक्रमित हैं। उनके इस बयान को राज्य सरकार ने भ्रामक और छवि धूमिल करने वाला बताया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग ने राजा पटेरिया के बयान को गलत बताया है और कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना से संक्रमित हैं और इस समय स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजा पटेरिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पटेरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर वह जनता का प्यार पाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी कोविड-19 की जाली रिपोर्ट तक बनवाई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि वे अस्पताल में अपने कपड़े खुद धो रहे हैं। इससे उनके हाथों को भी फायदा हुआ है। शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि उनके हाथ का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। सीएम चौहान ने कहा कि उनकी सर्जरी के बाद, वह अपनी मुट्ठी बंद करने में सक्षम नहीं थे और फिजियोथेरेपी भी बहुत मदद नहीं करती थी, लेकिन नियमित रूप से कपड़े धोने से उनके हाथों को फायदा पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद सीएम शिवराज ने अस्पताल से की समीक्षा बैठक
