{"_id":"97e5d22e-9a8a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shivraj-supporters-are-surprised-after-formation-of-parliamentry-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज को जगह न मिलने से समर्थक हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज को जगह न मिलने से समर्थक हैरान
भोपाल/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा संसदीय बोर्ड में फिलहाल भले ही जगह नहीं मिल पाई हो, लेकिन उनके समर्थकों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
समर्थकों को उम्मीद है कि नवंबर में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद शिवराज को संसदीय बोर्ड में शामिल किया जा सकता है। समर्थक उन्हें पीएम पद का दावेदार भी मान रहे हैं।
विज्ञापन
राजनाथ की टीम में शिवराज को जगह न मिलने से उनके समर्थकों को हैरानी हुई है। कार्यकर्ताओं के लिए चौंकाने वाली बात यह भी रही कि शिवराज सिंह के विरोधी माने जाने वाले दो नेताओं उमा भारती और प्रभात झा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
चुनाव का जहां तक तर्क है तो कर्नाटक के सदानंद गौड़ा और अनंत कुमार को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जबकि पार्टी को वहां भी चुनाव लड़ना है।
शिवराज खेमे के नेताओं का मानना है कि पार्टी के लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद वह ज्यादा मजबूती के साथ आएंगे और नरेंद्र मोदी के साथ ही उनका दावा भी प्रधानमंत्री पद के लिए मजबूत होगा।
यदि मोदी के नाम पर एनडीए के घटक दलों में सहमति नहीं बन पाती है तब शिवराज की दावेदारी भी सामने आ सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आडवाणी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं।
