{"_id":"089444fdbdee90112405ee894a01f4b7","slug":"shivraj-singh-jan-aashirwad-yatra-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में बीजेपी का सारा दांव शिवराज पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में बीजेपी का सारा दांव शिवराज पर
भोपाल/उज्जैन/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के आगामी चुनावों में भाजपा ने सारा दांव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगा दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सभाओं में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। सभाओं में उम्मीदवारों और टिकट पाने वालों का कोई जिक्र नहीं है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि वह जननायक हैं और उन्हें पार्टी ने जननायक बनाया है। उन्हें जनता का काम करना है। वह सभाओं में लोगों से सीधा संवाद करके कह रहे हैं कि कि कमल का निशान देखो और मुझे देखो। इस बात को भूल जाओ कि किसे टिकट मिल रहा है और कौन उम्मीदवार है।
मुख्यमंत्री की रणनीति यह है कि वह विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी को खत्म करना चाहते हैं।
चुनाव क्षेत्रों में बदलाव, कमजोर कामकाज वाले विधायकों को टिकट नहीं देने और मतदाताओं को सीधे पार्टी और अपनी छवि के साथ जोड़ना चाहते हैं। इन सभाओं को देखकर लगता नहीं कि पुरानी सरकार के खिलाफ कोई रुझान है।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री इस योजना में सरकारी तंत्र और धर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव का कहना है कि पूरे सरकारी तंत्र को इसमें झोंका जा रहा है और भगवान महाकाल के धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल यात्रा के दौरान किया गया है।
विज्ञापन
