{"_id":"63904050fc10a90300528184","slug":"shivraj-singh-chouhan-in-chhindwara-on-december-9-2022-will-inaugurate-rob","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में आरओबी का लोकार्पण, हाइवे और करोड़ों की सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में आरओबी का लोकार्पण, हाइवे और करोड़ों की सौगात देंगे सीएम
Wed, 07 Dec 2022 12:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नौ दिसंबर को छिंदवाड़ा में करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नौ दिसंबर को बिछुआ में आयोजित कार्यक्रम में जिले को कई सौगातें देंगे। वे छिंदवाड़ा शहर में बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। छिंदी से जुन्नारदेव व बंडोल से चौरई तक स्टेट हाइवे के भूमिपूजन सहित जिले में पीडब्ल्यूडी, एमपीआरआरडी, जल संसाधन सहित अन्य विभागों के करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन सभी विभागों के निर्माण कार्यों की सूची और लोकार्पण - भूमिपूजन के शिलालेख की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब सौ करोड़ रुपये की लागत के तीस निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। लोक निर्माण विभाग की एक दर्जन सड़कों का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग के ग्यारह स्टॉप डैम और जलाशयों का भूमिपूजन और आठ जलाशयों का लोकार्पण भी बिछुआ में होगा। इसके अलावा अन्य विभागों के निर्माण कार्यों की भी सौगातें मिलने वाली है।
विज्ञापन
आरओबी के लोकार्पण को लेकर राजनीति
लोकार्पण को लेकर सबसे ज्यादा राजनीति छिंदवाड़ा नगर निगम के आरओबी को लेकर हो रही है। कांग्रेस ने तो ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आयोजन में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को प्रोटोकाल के साथ आमंत्रित करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
बिछुआ में एक घंटा रुकेंगे शिवराज
शिवराज सिंह चौहान का अब तक अधिकृत दौरा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम के लिए अलग-अलग व्यवस्था का जिम्मा 27 अधिकारियों को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत संभाग स्तरीय कार्यक्रम होने के कारण जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रहा है। बिछुआ के जनपद मैदान में यह कार्यक्रम होगा जो तकरीबन सवा घंटे का हो सकता है। इस दौरान ग्राम सभा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है जो समय के अभाव के कारण रद्द हो सकता है।
