{"_id":"6281e0bc6ec1fe7acb7fcfc5","slug":"shivraj-s-big-announcement-in-sehore-only-1-stamp-duty-will-be-levied-if-the-name-of-the-woman-is-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivraj Singh Announcement in Sehore : महिला के नाम रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प ड्यूटी सिर्फ एक प्रतिशत लगेगी, सीहोर में सीएम का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivraj Singh Announcement in Sehore : महिला के नाम रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प ड्यूटी सिर्फ एक प्रतिशत लगेगी, सीहोर में सीएम का ऐलान
Mon, 16 May 2022 05:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 16 May 2022 05:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि बहनों के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर केवल एक प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी लगेगी। शिवराज सीहोर में बीजेपी की महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर केवल एक प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी लगेगी। शिवराज रविवार को सीहोर में बीजेपी की महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस घोषणा से रियल्टी सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने तय किया है कि बहनों के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर केवल एक प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी लगेगी और विगत कुछ वर्षों में ही तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की रजिस्ट्री हमारी बहनों के नाम से हो गई। बेटियों के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हमने संकल्प लिया। हमने स्थानीय चुनावों में 50% बहनों के लिए रिजर्वेशन दिया और मुझे खुशी है कि हमारी 56% बहनें चुनकर आई और मध्य प्रदेश को निरंतर सशक्त बना रही हैं। प्रदेश में अभी नगर निगम क्षेत्र में रजिस्ट्री कराने पर 12.50% स्टाम्प ड्यूटी लगती है। महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प ड्यूटी में दो प्रतिशत की छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री बनते ही पहली योजना लाडली लक्ष्मी बनाई थी, जो मेरे ह्दय से निकली योजना है। सीएम ने कहा कि जहां मां, बहन, बेटियों को इज्जत एवं सम्मान की नजर से दखा जाएगा, देवता वहीं निवास करेंगे। सीएम ने कहा कि विजयाराजे सिंधिया, सुषमा स्वराज जैसी विभूतियों ने भारतीय जनता पार्टी को सशक्त करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बेटियों से दुाराचार करेगा, उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा। सजा-ए-मौत के अलावा कुछ दंड नहीं। अब तक 76 लोगों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट तक से राष्ट्रपति के यहां तक दया याचिका तक मामला जाता है तो लटकने में देरी लगती है। सीएम ने कहा कि यह भी अभियान चल रहा है कि उनके मकान ध्वस्त कर दिए जाते हैं। सीधे बुलडोजर चलते हैं। बेटी के साथ हिमाकत की तो उनकी आर्थिक कमर तोड़ देते है।