फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj major attack on the Congress

कांग्रेस राज में तो पर्चियों से होती थी भर्तियांः शिवराज

Wed, 08 Jul 2015 04:17 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
Shivraj major attack on the Congress

व्यापम घोटाले में लगातार विपक्ष की आंख की किरकिरी बने और चौतरफा आलोचनाओं से घिरे शिवराज सिंह ने दूसरे दिन फिर अपनी भड़ास निकाली। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए शिवराज ने व्यापमं घोटाले के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के राज में सिगरेट की पर्चियों पर भर्ती होती थी, मेरे आने के बाद इस फर्जीवाड़े पर लगाम लगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भर्ती प्रकिया में कांग्रेस राज से ही हेराफेरी चल रही थी जिसे आकर उन्होंने रोका और परीक्षा के बाद शिक्षकों की भर्ती शुरू की।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि व्यापम घोटाले की जांच खुद उन्होंने ही शुरू करवाई। इसके बाद से ही इसके गुनहगारों के नाम सामने आए। ऐसे में मुझ पर आरोप लगाना तो गलत है। उन्होंने एक के बाद एक हो रही मौतों को व्यापम से जोड़ने को गलत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइकोर्ट की जांच में नहीं करना चाहता था हस्तक्षेप

Shivraj major attack on the Congress

शुरूआत में ना नुकुर के बाद सीबीआई जांच कराने को तैयार होने को उन्होंने यू टर्न मानने से इंकार कर दिया। शिवराज ने कहा कि यह मेरी अंतरात्मा की आवाज थी और लगातार सवाल उठाए जा रहे थे, लोकतंत्र में हर सवाल का जवाब मिलना चाहिए।

वैसे भी मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में चल रही थी इसलिए उसमें अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहता था। अगर मुझे डर होता तो मैं एसटीएफ को ही जांच के आदेश क्यों देता।

उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राजा महाराजाओं की पार्टी मुझसे बदला लेने के लिए मप्र के करोडों लोगों को निशाना बना रही है। अगर उन्हें बदला लेना है मुझसे लें मेरे प्रदेश की जनता से नहीं। कांग्रेस पिछले दस साल से मुझसे इस्तीफा मांग रही है लेकिन आज तक हासिल क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed