फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj govt will examine appointments in Congress tenure

कांग्रेस राज में हुई नियुक्तियों की होगी जांच

Fri, 04 Jul 2014 01:36 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 04 Jul 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Shivraj govt will examine appointments in Congress tenure

मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब कांग्रेस को ही उलटा घेरने और हमला करने की रणनीति अपनाई है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों की जांच कराने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री का बुधवार का अधूरा भाषण गुरुवार को भी पूरा नहीं हो पाया। विपक्षी दल कांग्रेस ने काले एप्रन पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑडिटोरियम में आकर अपना भाषण पूरा किया। चौहान ने कहा, "विपक्ष जब आरोप लगा रहा है तो उसे उनकी बात भी सुननी पड़ेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस शासनकाल में हुई नियुक्तियों की होगी जांच

Shivraj govt will examine appointments in Congress tenure

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि कांग्रेस के शासनकाल में हुई नियुक्तियों की जांच की जाएगी। शुक्रवार तक इस बात का फैसला कर लिया जाएगा कि कांग्रेस के कब से कब तक के शासनकाल की जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में तो भर्ती की कोई प्रक्रिया ही नहीं थी। परीक्षा भी नहीं होती थी। जिला पंचायत के सदस्य हों, नगरपालिका के लोग हों, भर्तियां कर रहे थे। कांग्रेस ने तो हैंडपंप मैकेनिक को ही सहायक शिक्षक बना दिया।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का पुनर्गठन किया जाएगा। इस बारे में व्यापमं अधिनियम विधानसभा के इसी सत्र में लाया जाएगा। इसी तरह मेडिकल प्रवेश परीक्षा (पीएमटी) में चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।"

'शिवराज कोई क्रिकेट का विकेट नहीं'

Shivraj govt will examine appointments in Congress tenure

सीएम ने आगे कहा, "3,42,000 में से केवल 228 भर्तियों में गड़बड़ियां पाई गईं। बहुत ही मामूली संख्या है। लेकिन कांग्रेस ने काल्पनिक आरोप लगाने का काम किया। कांग्रेस के आरोपों का गुब्बारा अब फूट रहा है। सुदर्शन जी और सुरेश सोनी जैसे आरएसएस के परम पूज्य लोगों के नाम लिए गए जबकि उनका कोई लेना-देना ही नहीं है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "शिवराज कोई क्रिकेट का विकेट नहीं है, अंगद का पांव है, जनता के आशीर्वाद से जमा रहेगा।" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "वह पूरे मामले को लेकर जनता के बीच जाएंगे।"

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां भी सुनाईं- "हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता हूं मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed