{"_id":"5fef9494b36998011d55d40c","slug":"shivraj-cabinet-may-be-expanded-on-three-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज कैबिनेट का 3 जनवरी को फिर विस्तार, सिंधिया खेमे से बनाए जा सकते हैं मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज कैबिनेट का 3 जनवरी को फिर विस्तार, सिंधिया खेमे से बनाए जा सकते हैं मंत्री
Sat, 02 Jan 2021 03:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Jan 2021 03:07 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट का तीन जनवरी को तीसरी बार विस्तार होगा। शिवराज ने मार्च 2020 में चौथी बार मुख्यमंत्री के तौर पर बागडोर संभाली थी। रविवार सुबह 12:30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दरअसल, तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। चुनाव में भाजपा ने 19 सीटें जीती जबकि कांग्रेस को सिर्फ नौ सीटें मिली थीं। इसके साथ ही 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की संख्या 126 हो गई जबकि कांग्रेस का आंकड़ा 96 रह गया है।
विज्ञापन
उपचुनाव में जीतने वाले 19 विधायकों में से 15 कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। ये सभी ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हैं। सिंधिया खेमे के तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को तकनीकी आधार पर कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ये दोनों फिर कैबिनेट में शामिल होंगे। साथ ही अदल सिंह कंसाना, इमरती देवी और गिरराज दंडोतिया को उपचुनाव हारने के बाद कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा।
मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश लेंगे शपथ
एक अधिकारी ने बताया, रविवार दोपहर तीन बजे जस्टिस मोहम्मद रफीक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे। मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगी। जस्टिस रफीक अभी ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। 31 दिसंबर को उनका तबादला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर किया गया।
