फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: VHP-Bajrang Dal Demand Mandatory ID for Garba Entry, Submit Memorandum to Administration

शिवपुरी: गरबा में एंट्री पर आईडी अनिवार्य करने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Oct 2026 03:57 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नवरात्रों में गरबा पंडाल में प्रवेश को लेकर पहचान पत्र से प्रवेश, नशे में आने वालों पर रोक, धार्मिक गीतों के आयोजन और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग की है। इस संबंध में प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

विज्ञापन
Shivpuri: VHP-Bajrang Dal Demand Mandatory ID for Garba Entry, Submit Memorandum to Administration
गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर विहिप और बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में नवदुर्गा महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। संगठन ने गरबा पंडालों में प्रवेश व्यवस्था से लेकर गीत-संगीत और आयोजन के दौरान आचरण तक के लिए नियम लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन


विहिप और बजरंग दल की ओर से प्रशासन को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 10 से 20 अक्टूबर  तक होने वाले गरबा आयोजनों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जाए। संगठन ने मांग की है कि गरबा पंडालों में प्रवेश के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया जाए। साथ ही संगठन ने केवल सनातनी धर्मावलंबियों को गरबा पंडालों में प्रवेश देने की मांग भी रखी है।
विज्ञापन


संगठन का कहना है कि गरबा पंडालों में शराब या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में पहुंचने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। इसके अलावा आयोजनों में केवल धार्मिक और गरबा से जुड़े गीत बजाने तथा अश्लील गीतों पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की गई है। विहिप-बजरंग दल ने नवदुर्गा महोत्सव के दौरान सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की दुकानों पर भी रोक लगाने की मांग प्रशासन के सामने रखी है। संगठन ने अपने आवेदन में पूर्व में गरबा पंडालों में कथित तौर पर सामने आए आपत्तिजनक कृत्यों का हवाला देते हुए कहा है कि आयोजकों को स्पष्ट नियम और शर्तों के साथ ही कार्यक्रम की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजगढ़: खिलचीपुर के फलोदी सुपर बाजार में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से सहमे लोग, लाखों के नुकसान की आशंका


संगठन ने प्रशासन से सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बरतने की मांग की है। उसका कहना है कि गरबा आयोजनों में आने वाले लोगों की पहचान और गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की विवादित या अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। वहीं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि संगठन ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। उनका कहना है कि यदि इन मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार कर नियम लागू नहीं किए गए तो नवदुर्गा महोत्सव के दौरान संगठन के स्वयंसेवक गरबा पंडालों में भ्रमण करेंगे और समाज एवं धर्महित में कार्रवाई के लिए विवश होंगे।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और गरबा आयोजक इन मांगों पर क्या निर्णय लेते हैं और 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवदुर्गा महोत्सव के दौरान प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed