{"_id":"66e2c2c67b00cf81ed058bc0","slug":"union-minister-scindia-held-a-meeting-with-the-collectors-of-four-districts-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चार जिलों के कलेक्टर के साथ की बैठक, अतिवृष्टि में बचाव कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चार जिलों के कलेक्टर के साथ की बैठक, अतिवृष्टि में बचाव कार्यों की समीक्षा की
Thu, 12 Sep 2024 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:00 PM IST
सार
MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के कलेक्टर के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि में प्रशासन द्वारा किये जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि ने राज्य के कई इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसमें ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में भी भारी बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव से फ़ोन पर बात की और प्रदेश की स्थिति के बारे में जाना। इसी के साथ उन्होंने ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू कार्यों की भी जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ ली बैठक
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बातचीत के बाद सिंधिया ने ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी और गुना के कलेक्टर के साथ वर्चुअल बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में हुई हानि की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि हर पीड़ित को राहत राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने स्थिति बेहतर होने के बाद फसलों के सर्वे का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों को दौरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
