फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Tigress reached Madhav National Park, now released in open forest

Tiger Project Shivpuri: माधव राष्ट्रीय उद्यान पहुंची बाघिन को अब खुले वन में छोड़ा, लगातार की जाएगी निगरानी

Fri, 24 Mar 2023 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन को शुक्रवार को बाड़े से निकालकर खुले वनक्षेत्र में छोड़ा गया है। इसकी लगातार निगरानी की जाएगी। वह अब खुले में शिकार करेगी।

विज्ञापन
Tigress reached Madhav National Park, now released in open forest
माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन को शुक्रवार को बाड़े से निकालकर खुले वनक्षेत्र में छोड़ा गया है। इसकी लगातार निगरानी की जाएगी। वह अब खुले में शिकार करेगी। इससे पहले एक नर बाघ को भी खुले जंगल में छोड़ दिया गया था। एक बाघिन बड़े बाड़े में शेष है, जल्द ही उसे भी खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यहां दो मादा एवं एक नर बाघ अन्य टाइगर रिजर्व से पुनर्स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार शाम 5.30 बजे बाघिन को बाड़े से बाहर खुले वनक्षेत्र में छोड़ दिया गया है। खुले वनक्षेत्र में फील्ड स्टाफ द्वारा टाइगर ट्रेकिंग भी लगातार की जा रही है। इस तरह से अभी तक एक बाघ व एक बाघिन को खुले जंगल में पर छोड़ा जा चुका है। इन पर फील्ड स्टाफ द्वारा टाइगर ट्रेकिंग से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


नेशनल पार्क में तीन टाइगर लाए गए हैं
ज्ञात हो कि शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघ बसाए जाने की योजना के तहत पहले चरण में तीन टाइगर लाए गए हैं। यहां पर पहले दौर में 10 मार्च को केवल दो ही टाइगर छोड़े गए थे। बाद में एक बाघिन को लाया गया था। तीनों को पहले यहां पर नेशनल पार्क के बलारपुर के जंगल में बनाए गए बाड़े में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाघिन रह गई है बाड़े में
माधव राष्ट्रीय उद्यान में तीन टाइगर लाए गए थे। दो टाइगर को यहां पर खुले जंगल में छोड़े जाने के बाद अब एक बाघिन यहां पर बलारपुर वन क्षेत्र में बनाए गए बाड़े में रह गई है। अधिकारियों ने बताया कि इसे भी जल्द ही छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed