फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Theft in the house of a female bank employee in Shivpuri

MP Crime: शिवपुरी में महिला बैंककर्मी के घर में चोरी, 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए चोर

Wed, 14 Aug 2024 12:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

MP Crime: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद पुरम टीवी टावर रोड पर रहने वाली एक बैंक कर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है जिसमें पति-पत्नी दोनों अलग-अलग बैंकों में काम करते हैं। 
 

विज्ञापन
Theft in the house of a female bank employee in Shivpuri
चोरी के बाद बिखरा समान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में महिला बैंककर्मी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिन में उक्त बैंक कर्मी ड्यूटी पर गए थे, इसी दौरान सूने घर में चोर घुस गए और 50 हजार का सामान चुरा कर ले गए। चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दिन में ही चोरी की वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फरियादिया मोनिका गुप्ता (बंसल) पत्नि अमित बंसल उम्र (35) निवासी प्रगति बाजार शिवपुरी ने पुलिस को दर्ज की गई शिकायत में बताया है कि 02.30 बजे उसकी मां ने फोन लगाकर बताया कि घर में चोरी हो गई है। तब मैंने अपने घर जाकर देखा तो मेरे घर के कमरे में सामान फैला पडा तथा दोनों अलमारियां खुली हुई थी। उन्होंने अपना सामान देखा तो अलमारी में रखे हुये 35,000/- नगदी एवं चांदी की दो जोड़ी पायल, पुरानी इस्तमाली, चार जोड़ी बिछिया पुरानी इस्तमाली, चांदी के दो कड़े जिनकी कीमती करीवन 15,000  होगी, जिन्हें वो सामने आने पर पहचान लेगी, कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed