{"_id":"63eb3c1fcc385e9e7f0fb053","slug":"the-house-of-the-accused-of-rape-is-grounded-6-year-old-innocent-was-raped-and-murdered-by-a-minor-in-shivpuri-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दुष्कर्मी का घर जमींदोज, शिवपुरी में छह वर्षीय मासूम की रेप के बाद नाबालिग आरोपी ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दुष्कर्मी का घर जमींदोज, शिवपुरी में छह वर्षीय मासूम की रेप के बाद नाबालिग आरोपी ने की थी हत्या
Tue, 14 Feb 2023 01:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:15 PM IST
सार
शिवपुरी में नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले एक नाबालिग के घर पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। आरोपी ने छह साल की बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
नाबालिग से रेप के आरोपी का घर जमींदोज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में छह साल की मासूम के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या करने वाले 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी का घर जमींदोज कर दिया गया है। आरोपी के घर पर मंगलवार को ग्राम पंचायत रेहरगवा ने सुबह बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए सुबह सात बजे रेहरगवा पंचायत ने जेसीबी की मदद से आरोपी के मकान को जमीदोंज किया। इस मौके पर करैरा एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान, तहसीलदार अजय कुमार परसाडिया दल बल के साथ मौजूद रहे। एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी के मकान को तोड़ने से पहले रेहरगवा पंचायत ने नोटिस दिया था साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। इसके बाद मंगलवार को नाबालिग आरोपी के मकान को जमीदोंज कर दिया गया।
बता दें, 10 फरवरी को बड़ौरा गांव में एक छह साल की नाबालिग छात्रा के साथ हाथरस गांव के रहने वाले कक्षा 9 में पढ़ने वाले 15 साल के नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म कर मासूम को मौत के घाट उतार दिया था। बीते रोज पुलिस ने दुष्कर्मी और हत्या के आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी और मंगलवार सुबह तड़के प्रशासन ने हाथरस गांव पहुंचकर नाबालिग आरोपी के घर को जमीदोंज कर दिया।