फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   The audio of Shivpuri DEO is viral, told the teacher you have made a friend, be the only one with whom I talk

Shivpuri: DEO का ऑडियो वायरल, शिक्षिका से कहा- तुम्हे फ्रेंड बनाया है, इकलौती हो जो आपसे बात करता हूं, निलंबित

Mon, 24 Oct 2022 12:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Oct 2022 12:00 PM IST
सार

शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक स्कूल शिक्षिका से रंगीन बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
The audio of Shivpuri DEO is viral, told the teacher you have made a friend, be the only one with whom I talk
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव का एक शिक्षिका से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह शिक्षिका से ट्रांसफर संबंधी बातचीत में रंगीन बातें कर रहे हैं। शिक्षिका से डीईओ बातचीत में कहते हैं कि मेरी प्यारी चंदा, मैं तेरे लिए उपदकर फोन कराता, तू मुझे बहुत अच्छी लगती है। सोशल मीडिया पर शिक्षिका से बातचीत का यह ऑडियो वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस डीईओ पर मामला दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन


ऑडियो में डीईओ कह रहे हैं कि तुम्हे फ्रेंड बनाया है, इकलौती हो, आपसे बात करता हूं। कई तरह की लेडीज हैं, मुझे तुम पसंद आई, इससे बात कर सकते हैं। स्मार्ट हो, अच्छी भी लगती हो और बात को भी समझती हो। चाय, कॉफी और कोल्डड्रिंक का ऑफर करने के बाद पूछा कि कौन सी दाल पसंद है। शिक्षिका ने पांचों में कोई भी दाल कहा तो डीईओ ने कहा कि पांचों को मिलाकर बना देता हूं।
विज्ञापन


इस ऑडियो में शिक्षिका से प्यार भरी बातें करते हुए घर पर चाय से लेकर खाना खिलाने और पीतांबरा माई के वीआईपी दर्शन कराने तक का न्यौता दिया जा रहा है। शिक्षिका से कहा कि मेरी प्यारी चंदा, मैं तेरे लिए उपदकर फोन कराता, तू मुझे बहुत अच्छी लगती है। आगे कहा कि मैं दिल से सहेली बनाता हूं, वैसे बनाता ही नहीं हूं। कलेक्टर से लेकर मंत्री की बातें और चपरासी तक के ट्रांसफर के बारे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे बदनाम कर रहे हैं- संजय श्रीवास्तव
शिवपुरी के शिक्षा विभाग के पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव मूलत: शिवपुरी के ही रहने वाले हैं और कुछ समय बाद ही रिटायर होने वाले हैं। डीईओ ने इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अपनी सफाई में कहा है कि सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें किसी ने मेरी मिमिक्री की है। मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ऑडियो से संबंधित मेरी किसी भी शिक्षिका से कोई बातचीत नहीं हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed