{"_id":"6755a0621438bb4e540af01c","slug":"tansen-festival-melodious-voices-and-instruments-resonated-in-the-world-music-festival-tansen-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tansen Festival: विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह में गूंजे सुरीले स्वर-वाद्य, श्रोता झूमने से खुद को न रोक सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tansen Festival: विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह में गूंजे सुरीले स्वर-वाद्य, श्रोता झूमने से खुद को न रोक सके
Sun, 08 Dec 2024 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 07:05 PM IST
सार
शिवपुरी के टाउन हॉल में आयोजित तानसेन शताब्दी समारोह में प्रादेशिक गमक संगीत शृंखला के तहत गायन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इंदौर की शोभा चौधरी, दिल्ली की सुधा रघुरमन और भोपाल की स्मिता नागदेव ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
शिवपुरी में तानसेन समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी में विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह के अंतर्गत प्रादेशिक गमक संगीत शृंखला के तहत संगोष्ठी और गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरों और वाद्य यंत्रों के सुरीले स्वरों ने हर श्रोता को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शिवपुरी के प्रसिद्ध टाउन हॉल में तानसेन शताब्दी समारोह के उपलक्ष में यह आयोजन किया गया। इस प्रादेशिक गमक संगीत शृंखला कार्यक्रम में गायन में शोभा चौधरी इंदौर, सुधा रघुरमन कर्नाटक शैली दिल्ली ने अपनी प्रस्तुति दी। इनके साथ सितार पर स्मिता नागदेव भोपाल उपस्थित रहीं। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी गायन में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
शिवपुरी के प्रसिद्ध टाउन हॉल में तानसेन शताब्दी समारोह के उपलक्ष में यह आयोजन किया गया। इस प्रादेशिक गमक संगीत शृंखला कार्यक्रम में गायन में शोभा चौधरी इंदौर, सुधा रघुरमन कर्नाटक शैली दिल्ली ने अपनी प्रस्तुति दी। इनके साथ सितार पर स्मिता नागदेव भोपाल उपस्थित रहीं। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी गायन में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
शिवपुरी में तानसेन समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी के टाउन हॉल में संगीत शृंखला कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव सहित जिला प्रशासन के अधिकारीकरण और जनप्रतिनिधीकरण और श्रोतागण मौजूद रहे। संगीत शृंखला कार्यक्रम के अलावा संगोष्ठी में कला संगीत की विशेषज्ञ ने अपने विचार प्रस्तुत करने के अलावा गमक शास्त्रीय गायन किया।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृतिपरिषद के सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड ने बताया कि 100वें विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह के अंतर्गत इस बार प्रादेशिक गमक संगीत शृंखला समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी उमेश गौरव, सहायक नोडल सौरभ गौर, जिला पर्यटन प्रबंधन देव सोनी, कार्यालय प्रमुख आरपी कुशवाहा भी मौजूद रहे।