{"_id":"6591916c442f891ae304ee35","slug":"shivpuri-weather-severe-cold-continues-in-shivpuri-fog-till-11-am-fear-of-frost-on-crops-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri Weather: शिवपुरी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, सुबह 11 बजे तक कोहरा, फसलों पर पाले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri Weather: शिवपुरी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, सुबह 11 बजे तक कोहरा, फसलों पर पाले की आशंका
Sun, 31 Dec 2023 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 09:36 PM IST
सार
जिले में इस समय कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। रविवार को मौसम के मिजाज कुछ ऐसे बिगड़े कि सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सर्दी से फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
शिवपुरी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अलाव लोगों का सहारा बना हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। इस बीच रविवार को 11:00 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिले में कोहरा छाने के बीच अब इस समय पड़ रही सर्दी से फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमके भार्गव ने बताया कि इस समय कोहरे के कारण मटर, चना, मूंग और टमाटर की फसलों को नुकसान हो सकता है इसलिए कृषकों के लिए कृषकों को आवश्यक ध्यान देना चाहिए। भार्गव ने किसानों के लिए कुछ कृषि परामर्श जारी किया है। आसमान साफ रहने, तापमान अधिक गिरने, हवा नहीं चलने पर पाला पड़ने की आशंका होती है। ऐसी दशा में सरसों, टमाटर अन्य फसलों को पाले से बचाव के लिए खेत के उत्तर-पूर्व दिशा में सावधानीपूर्वक कचरा, कूड़ा जलाकर रात्रि में धुंआ करे। खेत में सिंचाई व नमी रखें। घुलनशील गंधक 2 ग्रा/लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
बता दें कि जिले में इस समय कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। रविवार को मौसम के मिजाज कुछ ऐसे बिगड़े कि सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह 12 बजे हल्की धूप निकली। इस बीच आसमान में बादल छाए रहे। पूरा दिन ठिठुरन में गुजर गया। रविवार को स्थिति यह रही कि सुबह 8 बजे दिन निकलने के बाद भी सड़क पर 50 मीटर दूरी का कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। दुर्घटना से बचने के फेर में वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चल रहे थे, ताकि कोहरे की धुंध में उनके वाहन की लाइट सामने से आने वाले दूसरे वाहन को नजर आ जाए तथा हादसा न हो।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने भी कहा- इस सर्दी में रखें अपना ख्याल
इन दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच जहां आमजन की हालत खराब है, वहीं यह मौसम दिल के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है। शिवपुरी जिला चिकित्सालय के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में हार्ट व शुगर के मरीजों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कोशिश करें कि आग आदि जलाकर शरीर को गर्म रखें। इसके अलावा सुबह रजाई या कंबल से निकलकर सीधे ही हवा में न जाएं। पहले कुछ देर तक पलंग पर ही बैठकर अपने तापमान से शरीर के टेम्परेचर को मेंटेन होने दें।