फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: The young man hanged himself in the sorrow of his girlfriend, wrote in the suicide note – no fault of his

Shivpuri: गर्लफ्रेंड के गम में युवक ने लगा ली फांसी, पढ़ें सुसाइड नोट में क्या लिख गया

Sat, 25 Jun 2022 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 08:07 PM IST
सार

एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा कि गर्लफ्रेंड की कोई गलती नहीं है। 

विज्ञापन
Shivpuri: The young man hanged himself in the sorrow of his girlfriend, wrote in the suicide note – no fault of his
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा कि गर्लफ्रेंड की कोई गलती नहीं है। उसने मेरे साथ कोई बुरा नहीं किया है।‎ सुसाइड नोट में किसी सहदेव भार्गव का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेत ठेकेदार के यहां रॉयल्टी काटने‎ का काम करने वाला कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल खटीक (23) करैरा का रहने वाला था। वह शिवपुरी में ही रहता था। शहर की गायत्री कॉलोनी में साथी देवेंद्र यादव के किराए के कमरे पर उसने‎‎ फांसी लगा ली।‎ 
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि हमारा ऑफिस सर्किट हाउस रोड पर है। 23 जून की सुबह‎ 11.12 बजे अनिल ने कहा- मैं तेरे कमरे पर चलता हूं,‎ वहीं पर नहाकर आराम करूंगा।‎ वह उसे कमरे पर छोड़कर ऑफिस लौट आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8 बजे कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। कमरे में गया तो छत के पंखे‎ से रस्सी का फंदा गले में बांधकर‎ अनिल लटका था। मकान‎ मालिक रामस्वरूप रावत और‎ उनका बेटा भी आ गए। उन्होंने‎ देखा तो अनिल की मौत हो चुकी‎ थी। इसके बाद पुलिस और अनिल के परिवार को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम त्रिकोण का मामला है। गर्लफ्रेंड उसका बचपन का प्यार थी। अब वह किसी और को चाहने लगी है। 

वहीं मृतक के भाई दीपक का कहना है कि ढाई महीने पहले ही वह करैरा से शिवपुरी आया था। भाई का आरोप है कि जिस लड़की के चक्कर में उसने जान दी है वो उसका फायदा उठा रही थी। लड़की करैरा में ही रहती है। दोनों स्कूल समय से साथ थे। पता चला है कि लड़की की नजदीकियां पिछौर के सहदेव भार्गव से बढ़ गई थीं, जिस वजह से भाई उखड़ा-उखड़ा रहता था। 



सुसाइड नोट उसी के शब्दों में
मैं अपनी जान‎ आज समाप्त कर रहा और मेरे मरने का कारण कोई नहीं है। गर्लफ्रेंड (नाम) को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। मैं आज अपना जीवन‎ समाप्त कर रहा हूं। उसकी कोई गलती नहीं है। उसने मेरे साथ कोई बुरा नहीं किया है।‎ इसलिए मेरे मरने के बाद उसे कोई परेशान नहीं करेगा। मैं‎ अपना जीवन अपनी मर्जी से खत्म कर रहा हूं, गर्लफ्रेंड की कोई गलती‎ नहीं है। मेरी मौत का कारण है गर्लफ्रेंड की मोहब्बत और सहदेव‎ भार्गव। इसी के चक्कर में अपना जीवन खत्म कर रहा हूं।‎
- अनिल खटीक‎
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed