फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Scindia came forward to save the District Cooperative Bank facing financial crisis

Shivpuri: वित्तीय संकट से जूझ रहे जिला सहकारी बैंक को बचाने के लिए आगे आए सिंधिया, सीएम से कर दी ये मांग

Thu, 26 Dec 2024 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 07:21 PM IST
सार

 शिवपुरी जिला सहकारी बैंक को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें आर्थिक मदद की मांग की है। 

विज्ञापन
Shivpuri: Scindia came forward to save the District Cooperative Bank facing financial crisis
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम को पत्र लिखा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे शिवपुरी जिला सहकारी बैंक की मदद के लिए अब केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी पहल की है। सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बैंक को अतिशीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। ताकि अमानतदारों को उनकी जमा राशि लौटाई जा सके एवं क्षेत्र के किसानों की लेनदेन प्रक्रिया शुरू हो सके। 
विज्ञापन


सिंधिया ने अपने पत्र के साथ शिवपुरी कलेक्टर के पत्र को संलग्न करते हुए इस संकट को हल करने के लिए बैंक की अंशपूंजी 142.31 करोड़, ब्याज माफी योजना के तहत शेष राशि 14.46 करोड़ एवं सामान्य बैंक लिमिट के लिए 70 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बैंक की खराब माली हालत की ओर सीएम का ध्यान आकर्षित कराते हुए लिखा कि बैंक पर क्षेत्र के किसानों की गहरी निर्भरता है, विशेष रूप से खाद, बीज और कृषि आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए। वर्तमान वित्तीय संकट ने किसानों के बीच गंभीर चिंता और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर संकट गहरा गया है और आजीविका पर भारी दबाव पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने बैंक में वित्तीय अनियमितता एवं गबन करने वाले दोषियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed