{"_id":"62e5375d9c6af47a3f78a4f6","slug":"shivpuri-robbery-with-truck-driver-exposed-seven-accused-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: ट्रक ड्राइवर के साथ हुई डकैती का खुलासा, सात आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: ट्रक ड्राइवर के साथ हुई डकैती का खुलासा, सात आरोपी पकड़े
Sat, 30 Jul 2022 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 30 Jul 2022 07:21 PM IST
सार
शिवपुरी जिले की सुरवाया पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ हुई डकैती का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है। अपराध के दौरान जो माल लूटा गया था वह भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले की सुरवाया पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ हुई डकैती का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है। अपराध के दौरान जो माल लूटा गया था वह भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 24 जुलाई को देवेन्द्र पुत्र अमरचन्द्र धाकड़ निवासी गांव धुवानी थाना सुरवाया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट की थी कि वह 23 जुलाई को ट्रक क्र. एमपी 33 एच 8150 में भाड़ा लेकर आया था तथा अपने गांव के पास हाईवे किनारे भडाबाबडी रोड पर अपने साथी बीरेन्द्र धाकड़ निवासी भडाबाबडी एवं राजकुमार धाकड़ निवासी गांव धुवानी के साथ ट्रक की केबिन में बैठा था, तभी झांसी तरफ से एक सफेद कलर की मारुति ईको (यूपी 93 बीयू 6445) ट्रक के पास रुकी। उनमें से चार लोग उतरे और हमारी केबिन में जबरदस्ती चढ़ गए तथा मुझसे मेरा पर्स जिसमें मेरा पैन कार्ड , वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड, 3500 रुपये व जेब में रखे 6000 रुपए, चांदी का ब्रैसलेट, मोबाइल, ड्राइविंग लायसेंस तथा ट्रक की तिजोरी में रखे 75080 रुपये नकी, मेरे साथी बीरेन्द्र धाकड़ का मोबाइल, गले की सोने की पत्री एवं राजकुमार धाकड़ का मोबाइल तथा पर्स चारों अज्ञात आरोपी लूटकर कार में बैठकर शिवपुरी तरफ भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज किया था। नंबर से कार मालिक की तलाश की। कार के मालिक राजपाल पिता मातादीन दौहरे (24) निवासी वार्ड न. 11 काजीपाठा मोहल्ला भाण्डेर जिला दतिया ने बताया कि उसकी गाड़ी भाण्डेर का ही एक व्यक्ति शिवपुरी जाने के लिए मांगकर ले गया था। उसी के साथ वाला गाड़ी चलाकर ले गया था व अभी तक नहीं लौटे हैं। गाड़ी मालिक द्वारा बताए अनुसार उक्त लोगों की तलाश की गई तो चार लोगों को गाड़ी के साथ हिसाबपुर डैम भाण्डेर पर पकड़ लिया। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि इस मामले में तीन अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। उन्हें भी एक आरोपी के घर से पकड़ा गया। प्रकरण सदर में थाना सुरवाया पुलिस द्वारा लगभग पूरा माल बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।