फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   To make a reel, the girl did such a thing that the police had to become active

Shivpuri: रील बनाने के लिए युवती ने कर डाली ऐसी हरकत, पुलिस हुई सक्रिय हुई तो बाद में मांगनी पड़ी माफी; जानें

Sun, 02 Mar 2025 10:11 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक युवती की रील सामने आने से पुलिस महकमे से लेकर शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। इस रील की जब पुलिस ने पड़ताल की तो बदरवास का कोई लेना देना अभी फिलहाल नजर नहीं आया है।

विज्ञापन
To make a reel, the girl did such a thing that the police had to become active
रील बनाने वाली युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवती ने रील बनाते समय ऐसा कमेंट कर दिया कि पुलिस को परेशान होना पड़ा और पुलिस को बयान जारी करना पड़ा। इस युवती ने रील बनाते हुए कमेंट कर दिया कि 'घमंड तो मौ को एक ही बात को है, लड़की खरीदती और बेचती हूं, वो भी बदरवास से'। मानव तस्करी को लेकर किए गए इस कमेंट के बाद पुलिस एक्टिव हुई और संबंधित युवती का पता लगाया गया। बाद में युवती ने पुलिस जांच के दौरान बताया है कि उसने अपनी रील पर लाइक और कमेंट बढ़ाने के लिए इस तरह की बात कह दी।
विज्ञापन


वीडियो में कहा- लड़की खरीदती और बेचती हूं
सोशल मीडिया पर एक युवती की रील सामने आने से पुलिस महकमे से लेकर शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। इस रील की जब पुलिस ने पड़ताल की तो बदरवास का कोई लेना देना अभी फिलहाल नजर नहीं आया है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि रील बनाने वाली युवती अशोकनगर जिले के नई सराय थाना क्षेत्र के ग्राम छोलाई बबूरिया की रहने वाली है। 
विज्ञापन


रील बनाने के लिए किया ऐसा
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि युवती का नाम रचना दोहरे बताया जा रहा है। रील सामने आने के बाद बदरवास टीआई विकास यादव ने जब रील बनाने वाली युवती से बात की तो उसने बताया कि मेरा ऐसा कोई काम नहीं है, मुझे रील बनाने की आदत है और अपनी पोस्ट पर लाइक व कमेंट से लेकर प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसा बोल दिया। वहीं रील सामने आने के बाद बदरवास से लेकर शिवपुरी जिले के लोग इस युवती पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि युवती ने बिना कोई आधार के ही शिवपुरी जिले के बदरवास का नाम युवतियों की खरीद-फरोख्त से जोड़कर बदनाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी को बयान जारी करना पड़ा
सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसडीओपी कोलारस को अपना बयान जारी करना पड़ा। एसडीओपी कोलारस विजय यादव ने कहा कि हमने पूरे बदरवास में पड़ताल करा ली है। जो रील में बोला गया है, ऐसा कुछ भी नहीं है। रील बनाने वाली युवती भी अशोकनगर जिले की है। हम उससे पूछताछ कर आगे जो भी विधि अनुसार कार्रवाई होगी, वह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed