फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Rani Agarwal shied away from speaking on renovation cost of crores of rupees in Kejriwal bungalow

Shivpuri: केजरीवाल के बंगले में करोड़ों रुपये के रिनोवेशन खर्च पर बोलने से कतराईं आप पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रानी

Fri, 05 May 2023 07:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 07:36 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल ने शुक्रवार को शिवपुरी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एक पत्रकारवार्ता भी की।

विज्ञापन
Shivpuri Rani Agarwal shied away from speaking on renovation cost of crores of rupees in Kejriwal bungalow
महापौर रानी अग्रवाल सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल से जब पत्रकारों ने पूछा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने बंगले में रिनोवेशन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं। इस प्रश्न का सीधा उत्तर देने से रानी अग्रवाल बचती नजर आईं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जो बंगला है, वह सरकारी बंगला है। उन्होंने उसकी कोई रजिस्ट्री नहीं कराई है।

विज्ञापन


सीधा उत्तर देने की वजह उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तो भाजपा के कई नेताओं ने भ्रष्टाचार के पैसे से महल खड़े कर लिए हैं। रानी अग्रवाल सीएम केजरीवाल की प्रश्न पर बचती नजर आईं। पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने अप्रत्यक्ष तौर पर सिंधिया परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में विकास के कोई कार्य नहीं हुए हैं। बीते कई साल से यहां के विधायक और सांसद एक ही परिवार के लोग हैं। यहां पर सामंतवाद और परिवारवाद हावी है। शिवपुरी में रोड नहीं है पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। भ्रष्टाचार हावी है। सीवर प्रोजेक्ट सहित अन्य योजनाएं सालों से लंबित पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


जनता आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही...
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। कई सालों से यहां पर भाजपा की सरकार है। अब जनता आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस 70 साल से इस देश में राज कर रहे हैं। फिर भी जनता के लिए कोई सुविधा नहीं है। शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नहीं है। देश में किसान परेशान हैं, बहनों की सुरक्षा को लेकर यहां कोई काम नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर साधा निशाना...
प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से डरे हुए हैं। इसलिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं। रानी अग्रवाल ने कहा कि मोदी की कार्यप्रणाली पर हमारे नेता केजरीवाल ने सवाल उठाए तो ईडी और सीबीआई पीछे लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed