फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Policemen caught smuggling ganja in Shivpuri

Shivpuri News: पुलिसकर्मी ही कर रहे थे गांजे की तस्करी, 84 किलो गांजे के साथ पकड़े गए

Sat, 22 Feb 2025 03:22 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 03:22 PM IST
सार

गुना की डी कंपनी 26 बटालियन में पदस्थ दो एसएएफ पुलिस जवान गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं। ये अपने साथियों के साथ तस्करी कर रहे थे।

विज्ञापन
Policemen caught smuggling ganja in Shivpuri
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी

विस्तार

शिवपुरी की करैरा पुलिस ने एसएएफ के दो पुलिस जवानों सहित एक अन्य व्यक्ति को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा है। शिवपुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया कि गुना की डी कंपनी 26 बटालियन में पदस्थ दो एसएएफ पुलिस जवान  गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं। यह अपने साथियों के साथ दो कारों से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 84 किलो गांजा जिसकी कीमत 16 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है जबकि दो कार की कीमत 18 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


शिवपुरी के एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि करैरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में गांजा लेकर दो व्यक्ति बसई से पिछोर होते हुए करैरा में गांजा बेचने के लिए आ रहे हैं। कार के आगे एक अन्य कार भी चल रही थी जिसमें तीन व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने  चेैकिंग अभियान चला कर  मुखबिर के बताए स्थान पर कार को रोका। तब कार में  बैठे व्यक्ति भागे। बाद में इनको पकड़ लिया गया। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है इस मामले में दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed