{"_id":"6746f8875527488d8d099b37","slug":"shivpuri-news-young-man-beaten-to-death-with-sticks-sarpanch-along-with-his-family-beat-him-brutally-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, सरपंच ने परिवार के साथ मिलकर खेत में बेरहमी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, सरपंच ने परिवार के साथ मिलकर खेत में बेरहमी से की मारपीट
Wed, 27 Nov 2024 04:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:16 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि परिजन मेडिकल कॉलेज में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। प्राथमिक तौर पर सरपंच सहित उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवक की पीट- पीटकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपने मामा के घर आया था। यहां रास्ते को लेकर हुए विवाद में सरपंच ने परिवार के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले में सरपंच समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव की है। युवक के परिजनों ने सरपंच और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
बता दें कि मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव का रहने वाला नारद पिता विष्णु जाटव अपने मामा के घर इंदरगढ़ आया हुआ था। नारद के नाना और मामा रघुवीर व करण सिंह की मौत कुछ साल पहले हो चुकी थी। दोनों मामा और नाना के निधन के बाद वह अक्सर काम में सहयोग करने के लिए इंदरगढ़ आता रहता था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव के सरपंच पदम धाकड़ ने नारद के मामा रघुवीर और करण के साथ मिलकर खेत में पानी की पूर्ति और अन्य कार्य के लिए एक बोर कराया था। इस बोर से नारद के मामा जमीन की सिंचाई करते थे और सरपंच का परिवार होटल चलाने के लिए पानी लेता था। लेकिन, सरपंच पदम धाकड़ और उसके भाई मोहन पाल धाकड़ ने नारद जाटव के मामा की जमीन से होटल के लिए पीछे से रास्ता बना लिया था। इसी बात से दोनों पक्षों के बीच अकसर विवाद होने लगा था।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर बीते मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। नारद ने बोरवेल की पाइपलाइन उखाड़कर फेंक दी। इसके बाद झगड़ा हुआ और सरपंच पदम धाकड़, उसके भाई मोहन पाल धाकड़, सरपंच पुत्र अंकेश धाकड़, जसवंत धाकड़ और दाखा बाई ने लाठियों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि परिजन मेडिकल कॉलेज में सरपंच सहित उसके परिवार के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। प्राथमिक तौर पर सरपंच सहित उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।
