{"_id":"65ae8e964af7b4c0a70a61e7","slug":"shivpuri-news-women-took-out-a-yatra-on-ramlala-s-life-consecration-tied-turbans-on-their-heads-and-danced-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महिलाओं ने निकाली यात्रा, सिर पर बांधी पगड़ी और भजनों पर किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महिलाओं ने निकाली यात्रा, सिर पर बांधी पगड़ी और भजनों पर किया डांस
Mon, 22 Jan 2024 09:19 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:19 PM IST
सार
शिवपुरी में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और डीजे पर डांस करते हुए भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मगन हो गईं। महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर भगवान श्री राम के नारे लगाते हुए डीजे पर नाचती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
शिवपुरी में महिलाओं ने पगड़ी पहनाकर नृत्य किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद शिवपुरी में भगवान राम का चल समारोह निकाला गया। इस दौरान लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। खासकर महिलाओं में गजब की ऊर्जा दिखी। शिवपुरी में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और डीजे पर डांस करते हुए भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मगन हो गईं। महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर भगवान श्री राम के नारे लगाते हुए डीजे पर नाचती हुई नजर आईं।
चल समारोह में जमकर जमकर नाचीं महिलाएं
शिवपुरी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शिवपुरी के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान शिवपुरी शहर के विभिन्न मार्गो से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और भगवान श्रीराम के नारे लगाते हुए झूमते-गाते नजर आए। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। यहां महिलाएं डीजे पर नाचती नजर आईं। महिलाओं का कहना था कि भगवान रामलला अब टेंट में नहीं दिव्या मंदिर में रहेंगे। राम मंदिर के निर्माण के बाद एक नया उत्साह यहां देखा गया।
पूरी-हलवा सहित मिठाई जमकर बटी
शिवपुरी में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को कई जगह पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान यहां पर लोगों में खासा उत्साह दिखा। शिवपुरी शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे और भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पर भक्ति भाव से लोगों ने भंडारे आयोजित किया जिसमें पूरी-सब्जी-बूंदी और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। देर शाम तक यह कार्यक्रम चलते रहे। इसके अलावा लोगों ने दीपावली जैसा उत्सवी माहौल देखा गया। लोगों ने घरों पर लाइटिंग की देर शाम को कई मंदिरों पर आतिशबाजी के कार्यक्रम रखे गए। इस दौरान भजन कीर्तन सहित धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।