फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Shivpuri Police raids factory manufacturing fake DAP fertilizer

Shivpuri News: नकली डीएपी खाद बनाने वाली फैक्टरी पर शिवपुरी पुलिस का छापा, दो लाख से अधिक की खाद जब्त

Wed, 20 Nov 2024 05:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम कफार के रहने वाले रसीभान लोधी के घर पर अवैध रूप से डीएपी खाद बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापा मारा, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Shivpuri News: Shivpuri Police raids factory manufacturing fake DAP fertilizer
पुलिस ने खाद की जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में इन दिनों खाद की कमी से किसान परेशान हैं। खाद वितरण केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। इसी बीच, नकली और मिलावटी खाद बनाने वाले माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। खनियाधाना थाना क्षेत्र के कफार गांव में पुलिस ने नकली डीएपी खाद बनाने की एक फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य की नकली खाद और डीएपी बरामद की गई है।

विज्ञापन


फैक्ट्री से 2 लाख की नकली खाद बरामद
खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम कफार के रहने वाले रसीभान लोधी के घर पर अवैध रूप से डीएपी खाद बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापा मारा, लेकिन पुलिस को देखकर रसीभान लोधी छत के रास्ते फरार हो गया। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को 60 नकली डीएपी खाद की बोरियां और 70 सफेद बोरियां संदिग्ध कच्चे माल से भरी हुई मिलीं। इसके अलावा, खुला वारदाना और सिलाई मशीन भी जब्त की गई, जिससे बोरियों की सिलाई की जाती थी।
विज्ञापन


सैंपल जांच के लिए भेजे गए
मौके पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और उर्वरक निरीक्षकों को बुलाया गया। अधिकारियों ने अवैध खाद के कट्टों से सैंपल लिए और उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू 
रसीभान लोधी के खिलाफ उर्वरक का अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने के मामले में ईसी एक्ट और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई नकली खाद माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दिखाती है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed