{"_id":"64faab15d8192e626204e763","slug":"shivpuri-news-police-caught-ganja-smugglers-in-dinara-near-up-border-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: यूपी बॉर्डर से लगे दिनारा में पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा, 10 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: यूपी बॉर्डर से लगे दिनारा में पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा, 10 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद
Fri, 08 Sep 2023 11:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:26 AM IST
सार
Shivpuri News: शिवपुरी जिले की दिनारा थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों तस्करों के पास से 10 लाख रुपये से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया है। दोनों तस्कर यूपी से एमपी में गांजा खपाने के लिए आये थे।
विज्ञापन
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले की दिनारा थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। इन दो तस्करों के पास से 10 लाख 90 हजार रुपये का गांजा बरामद किया गया है। सबसे बड़ी बात है यह है कि दोनों गांजा तस्कर आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी से शिवपुरी में इस माल को खपाने के लिए आए थे। इस मामले में पकड़े गए दो आरोपियों में से एक दिव्यांग है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके दूसरे साथियों का भी पता करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने माल जब्त कर लिया है और इन लोगों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के मामला दर्ज किया गया है।
विधानसभा चुनाव से पहले बॉर्डर पर चल रही है चेकिंग
आने वाले समय में मप्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए मध्य प्रदेश से लगे यूपी बॉर्डर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसी सिलसिले में जब पुलिस ने यहां पर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया तो यह दोनों गांजा तस्कर दबोच लिए गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल से अवैध गांजा लेकर झांसी तरफ से दिनारा तरफ आ रहे हैं। इस सूचना से थाना प्रभारी दिनारा संतोष भार्गव ने झांसी शिवपुरी हाईवे रोड दिनारा चैक पोस्ट प्रतिक्षालय के पास वाहनों की चेकिंग अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा।
दो बैगों में रखा था गांजा
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति एक काले रंग की हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल से झांसी तरफ से आते दिखे, मोटर साइकिल को रोककर चैक किया। दो व्यक्ति जिनकी पीठ पर काले रंग के पिट्ठू बैग टंगे हुये थे। बाइक पर बैठे इन दोनों आरोपियों ने अपना नाम दिनेश पुत्र शिवलाल सेन उम्र 33 साल निवासी ग्राम गढी थाना पिछोर जिला ग्वालियर और बाइक पर पीछे बैठे विकलांग व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार पुत्र बाली सेन उम्र 35 साल निवासी पुराना दिनारा जिला शिवपुरी बताया। दोनों के पास से दो पैकेटों में लगभग 10 किलो 868 ग्राम गांजा, जिसकी कीमती करीब 10,90,000 रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमती करीब 75 हजार रुपये कुल मशरूका 11 लाख 65 हजार रुपये जब्त किया गया।