{"_id":"665c336d67146518f6003edb","slug":"shivpuri-news-pickup-full-of-pilgrims-going-from-mathura-to-ujjain-overturns-20-people-injured-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: मथुरा से उज्जैन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप पलटा, 20 से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: मथुरा से उज्जैन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप पलटा, 20 से अधिक लोग घायल
Sun, 02 Jun 2024 03:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:16 PM IST
सार
पिकअप में सवार करीब 40 तीर्थ यात्री मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल पास रविवार सुबह एक तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाक के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप वाहन में सवार करीब 40 तीर्थ लोग मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से कुछ गंभीर रूप से घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल तीर्थ यात्री ओमप्रकाश ने बताया कि वह मथुरा से उज्जैन आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में जा रहे थे। तेज गति से उनका पिकअप हाईवे पर पलट गया, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। इनमें 20 के ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
