फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Mother And One Year Old Son Drowned In A Well Madhya Pradesh news Updates

Shivpuri News: डेढ़ साल के बेटे की जान बचाने कुएं में मार दी मां न छलांग, दोनों की हो गई मौत

Fri, 25 Nov 2022 04:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 25 Nov 2022 04:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। डेढ़ साल का बेटा कुएं में डूबने लगा तो उसकी मां ने आनन-फानन में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shivpuri News: Mother And One Year Old Son Drowned In A Well Madhya Pradesh news Updates
शिवपुरी में डेढ़ साल के बेटे को बचाने की कोशिश में मां की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सलोदा में दर्दनाक हादसा घटित हो गया। इस हादसे में मां और उसके डेढ़ साल के मासूम की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। बताया गया कि महिला कुएं पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान मां के पास खेल रहाा डेढ़ साल का मासूम बालक अचानक कुएं में गिर गया। कलेजे के टुकड़े को बचाने मां भी कुएं में कूद गई। महिला को तैरना नहीं आता था। इस वजह से मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय प्रीति पत्नी रामेश्वर कुशवाह अपने डेढ़ साल मासूम बेटे प्रशांत कुशवाह के साथ सुबह कुएं पर कपड़े धोने गई थी। मां कुएं पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उसका बच्चा कुएं के पास ही खेल रहा था। अचानक खेलते हुए बच्चा कुएं में गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। प्रीति को तैरन नहीं आता था। इस कारण मां और बेटे की कुएं में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद ग्रामीणों ने मां बेटे के शव को  कुएं से निकालने के लिए तैरने वाले युवकों को अंदर भिजवाया। उसके बाद एक-एक कर मां-बेटे के शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला की शादी को 10 साल हो गए हैं। बड़ी मन्नतों के बाद यह बेटा पैदा हुआ था। ईश्वर ने बेटे और मां, दोनों को छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed