फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Girl students preparing for police crushed by truck one dead and two injured

Shivpuri News: पुलिस की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, ट्रक ने तीन छात्राओं को टक्कर मारी थी, दो की हालत गंभीर

Wed, 20 Nov 2024 06:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Nov 2024 06:50 PM IST
सार

सतनबाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिजन और गांववाले प्रशासन से दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shivpuri News: Girl students preparing for police crushed by truck one dead and two injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के कांकर गांव में खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर रही छात्राओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। शिवपुरी-ग्वालियर हाईवे पर एक ट्रक ने तीन छात्राओं को कुचल दिया। हादसे में 15 वर्षीय अंजली पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य छात्राएं घायल हैं, इनमें से एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के कांकर गांव के एक प्राइवेट स्कूल में आगामी दिनों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला था। इसी की तैयारी में स्कूली छात्राएं जुटी हुई थीं। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे 10वीं कक्षा की छात्रा अंजली पाल, 9वीं की छात्राएं कविता प्रजापति, पायल रजक, नेनसी पाल, परी और जोनेश प्रजापति दौड़ की प्रैक्टिस के लिए गांव से बाहर शिवपुरी-ग्वालियर हाईवे पर गई थीं।
विज्ञापन


दौड़ लबाने के दौरान छात्राएं हाईवे की सर्विस लाइन पर अभ्यास कर रही थीं, इसी बीच ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक ने सर्विस लाइन तोड़ते हुए छात्राओं को अपनी चपेट में लिया। हादसे में अंजली पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कविता प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गई। पायल रजक को भी मामूली चोटें आईं। दोनों घायल छात्राओं को पहले सतनबाड़ा के अस्पताल ले जाया गया और बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कविता के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की होनहार छात्राएं
अंजली पाल गांव की होनहार छात्राओं में गिनी जाती थीं। उसका सपना पुलिस में भर्ती होने का था। उसके शिक्षकों ने उसे इसके लिए प्रेरित किया था। अंजली हमेशा 90% से अधिक अंक लाती थी, उसकी पुलिस अधिकारी बनने की ख्वाहिश थी। गांव के लोगों के अनुसार, स्कूल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए वह और उनकी साथी छात्राएं पूरी लगन से तैयारी कर रही थीं।


पुलिस जांच जारी
घटना के बाद सतनबाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। अंजली के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। परिजन और गांववाले प्रशासन से दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed