{"_id":"65745919ec3676bb7f094b56","slug":"shivpuri-news-elderly-man-got-tonsure-after-congress-kp-singh-lost-mp-election-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार की खुशी: कांग्रेस प्रत्याशी की शिकस्त पर बुजुर्ग ने कराया मुंडन, 15 साल पहले खाई थी कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार की खुशी: कांग्रेस प्रत्याशी की शिकस्त पर बुजुर्ग ने कराया मुंडन, 15 साल पहले खाई थी कसम
Sat, 09 Dec 2023 05:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में शिवपुरी विधानसभा से बीजेपी के देवेंद्र जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह को करीब 43 हजार से अधिक मतों से हराया है। इस हार से सबसे ज्यादा खुश पिछोर तहसील में जराय गांव के गोविंद लोधी हैं। उन्होंने अपने साथ हुई बदसलूकी के चलते 15 साल पहले एक संकल्प लिया था।
विज्ञापन
गोविंद लोधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी के पिछोर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को कांग्रेस नेता केपी सिंह की हार का इंतजार था। 15 साल से वह इस हार का इंतजार कर रहे थे और जब कांग्रेस नेता केपी सिंह हारे तो उन्होंने अपना यह प्रण अपना सिर मुंडवाकर पूरा किया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछोर विधानसभा के एक बुजुर्ग ने पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू के हारने पर अपना सिर मुंडवा लेने का प्रण 15 साल पहले लिया था। 15 साल पहले लिए गए इस प्रण के बाद जब केपी सिंह शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में कूदे और इस विधानसभा क्षेत्र से उन्हें 40 हजार से अधिक मतों से हार मिली तो इसके बाद पिछोर के रहने वाले इस व्यक्ति ने अपना सिर मुंडवा लिया।
विज्ञापन
केपी सिंह ने मार दिया था चांटा, फाड़ दिया था आवेदन
पिछोर विधानसभा क्षेत्र के जराय गांव के रहने वाले बुजुर्ग गोविंद सिंह लोधी ने बताया कि साल 2008 की बात है, जब मेरे भाई कि एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और मृतक भाई की संपत्ति को एक औरत ने अपने नाम करवा लिया था, जिसकी फरियाद लेकर मैं पिछोर विधायक केपी सिंह के पास अपनी दरख्वास लेकर डाक बंगला पर पहुंचा। जहां विधायक ने पूछा कि कहां से आया है, जब मैंने बताया कि गोविंद हूं, जराय से तो विधायक ने मेरा आवेदन फाड़ते हुए मुझे चांटा जड़ दिया और भगा दिया था। उसके बाद मैंने उसी दिन प्रण किया था कि विधायक केपी सिंह जिस दिन हारेगा, उस दिन ही यह अति का अंत होगा। अब 2008 से अभी तक मुझे 15 वर्ष तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद मेरा सपना पूरा हुआ तो मैंने अपने दाढ़ी, मूंछ सहित सिर का मुंडन करवाया है। अब मेरे दिल को शांति है।
विज्ञापन
छह बार से जीतते आ रहे थे केपी को इस बार मिली हार
केपी सिंह कक्काजू पिछोर विधानसभा से लगातार छह बार से विधायक रहे हैं और इस बार वह शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़े थे। लेकिन सातवीं बार लड़े चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इधर, बुजुर्ग उनकी हार का इंतजार कर रहा था, जिसके प्रण को पूरा होने में 15 साल लग गए। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन 40 हजार से अधिक मतों से हराया है।
