फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News BC Sakhis will promote digital transactions in villages initiative to connect women with banking

Shivpuri: गांवों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देंगी बीसी सखियां, महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने की पहल

Sat, 03 Jun 2023 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 02:47 PM IST
सार

बीसी सखी अंगूरी जाटव ने बताया कि मैंने बीसी सखी का प्रशिक्षण लिया है और अब मैं अपने गांव में ही बैंकिंग काम करूंगी, जिससे हमारे गांवों के लोगों को गांव से अब बैंक तक नहीं जाना पड़ेगा और गांव में ही यह सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन
Shivpuri News BC Sakhis will promote digital transactions in villages initiative to connect women with banking
बीसी सखियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में मप्र ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी हुईं महिलाओं को बीसी सखी के माध्यम से जोड़कर बैंकिंग लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले में समूह की दीदीयों को बीसी सखी के रूप में चयनित किया गया है। यह बीसी सखी ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में पहुंच कर महिलाओं और बुजुर्गों को डिजीटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगीं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर बैठे ही बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


इन चयनित बीसी सखियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय पर इन बीसी सखियों को डिजीटल बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी गई। चयनित बीसी सखियों को बैंकिंग से संबंधित  ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे बीसी सखियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। केंद्र सरकार की पहल पर महिला समूहों की दीदीयों का यह प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के बाद यह महिलाएं अपनी- अपनी ग्राम पंचायतों में बैंकिंग लेन-देन के काम करेंगी। इसमें बीसी सखी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं के खाते खुलवाने, राशि लेनदेन सहित बैंकिंग सुविधाएं दिलाने में ग्रामीणों की मदद कर सकेंगी।
विज्ञापन


बीसी सखी अंगूरी जाटव ने बताया कि मैंने बीसी सखी का प्रशिक्षण लिया है और अब मैं अपने गांव में ही बैंकिंग काम करूंगी, जिससे हमारे गांवों के लोगों को गांव से अब बैंक तक नहीं जाना पड़ेगा और गांव में ही यह सुविधा मिल जाएगी। एक अन्य बीसी सखी रामसखी रावत ने बताया कि गांवों में हम महिलाओं को पेमेंट सुविधा देंगे। मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की बैंकिंग एक्सपर्ट शशी सिंह ने बताया कि महिलाओं को बीसी सखी के माध्यम से जोड़कर बैंकिंग लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है। समूह की दीदीयों को बीसी सखी के रूप में चयनित किया गया है। यह बीसी सखी ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में पहुंच कर महिलाओं और बुजुर्गों को डिजीटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगीं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर बैठे ही बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed