{"_id":"683e9601f26d0ec9630c0573","slug":"shivpuri-neighbor-was-raping-her-for-five-months-when-menstruation-stopped-he-gave-her-medicine-condition-of-minor-worsened-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3019214-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: पड़ोसी पांच महीने से किशोरी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, पीरियड रुकने पर दवा खिलाई, बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: पड़ोसी पांच महीने से किशोरी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, पीरियड रुकने पर दवा खिलाई, बिगड़ी तबीयत
Tue, 03 Jun 2025 03:19 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:19 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता के घर के पास रहने वाले आरोपी संजय ने पांच महीने पहले घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह डरा- धमकाकर उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता। इससे पीड़िता का पीरियड रुक गया। दवा खिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, तब परिजनों ने घटना की जानकारी लगी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ इलाके में एक पड़ोसी ने पांच महीने पहले घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार घर आया और डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया। इससे किशोरी का मासिक धर्म रुक गया, जानकारी लगने पर आरोपी ने उसे दवा खिला दी, जिससे नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी लगी। पीड़िता ने भौंती थाने में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी, पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के घर के पास रहने वाले आरोपी संजय आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी की उससे अक्सर बातचीत होती रहती थी। पांच महीने पहले दिसंबर महीने में संजय उसके घर आया और नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बार-बार नाबालिग के घर गया और उसके साथ ज्यादती की। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 38 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
हाल ही में पीड़िता को जब पीरियड नहीं आए तो वह घबरा गई और उसने यह बात आरोपी संजय को बताई। संजय ने उसे कोई दवाई लाकर दी, जिसे खाने के बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर माता-पिता बेटी को पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, हां उसे प्रसूति वार्ड में भेज दिया गया। इसके बाद माता-पिता ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद घटना की सूचना भौंती थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी संजय आदिवासी को उदयपुरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
