{"_id":"62cae87f4f5ed751b52a3bbd","slug":"shivpuri-husband-beat-up-married-woman-half-naked-quarreled-over-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: विवाहिता को पति ने अर्धनग्न कर पीटा, प्लॉट को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: विवाहिता को पति ने अर्धनग्न कर पीटा, प्लॉट को लेकर हुआ था झगड़ा
Sun, 10 Jul 2022 08:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:25 PM IST
सार
मामला शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का है। हरिपुर में रहने वाली एक महिला के घर में उसके कपड़े उतार कर पति द्वारा पीटा गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसी के पति ने अर्धनग्न कर पीटा। इस दौरान देवर, सास भी मौके पर थे पर किसी ने उसे नहीं बचाया। महिला की शिकायत पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का है। हरिपुर में रहने वाली एक महिला के घर में उसके कपड़े उतार कर उसके पति द्वारा पीटा गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला को उसके मासूम बच्चों के सामने खूब पीटा गया, बच्चा अपनी मां को छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा।
बताया जा रहा है कि महिला का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना-लिखाना चाहती थी इसलिए उसने अपने मायके वालों से मदद लेते हुए बदरवास में एक प्लॉट का सौदा डेढ़ वर्ष पहले किस्तों में कर लिया था। प्लॉट के शुरुआती पैसे सविता के मायके वालों ने दिए थे इसके बाद भी प्लॉट की कि़स्त पटाने में सहयोग करने की बात महिला के मायके वालों ने कही थी। प्लॉट की कि़स्त पटाने और अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के संकल्प के साथ महिला मजदूरी करने जाने लगी थी। धीरे धीरे महिला ने किस्तों पर लिए हुए प्लॉट की कि़स्त पटाना शुरू कर दी थीं। महिला ने बताया कि प्लॉट की एक-दो कि़स्त ही बची थीं जिसके बाद एक-दो महीने में ही उसकी रजिस्ट्री होनी थी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि प्लॉट की रजिस्ट्री उसका पति तुलसी केवट अपने नाम कराना चाहता था। उसे इस बात की भनक लग चुकी थी कि उसका पति तुलसी उस प्लॉट को बेचना चाहता था। सविता का कहना है उसका पति अगर प्लॉट बेच देता तो उसका बच्चों को पढ़ाने का सपना कभी पूरा नहीं होता। इसलिए वह प्लॉट की रजिस्ट्री पति के नाम नहीं कराना चाहती थी।
दूसरी ओर सविता के पति तुलसी केवट का कहना है कि उसकी पत्नी उससे दस हजार मांग रही थी, इसी के चलते उसने घर में हंगामा कर दिया। वह अपने आप को आग लगाना चाहती थी। इस केस के मामले में कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।