{"_id":"64bbac4209d7b8fabc012113","slug":"shivpuri-gang-rape-accused-took-out-procession-gang-raped-newly-married-woman-on-the-pretext-of-giving-lift-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का निकाला जुलूस, लिफ्ट देने के बहाने नवविवाहिता से किया था गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का निकाला जुलूस, लिफ्ट देने के बहाने नवविवाहिता से किया था गैंगरेप
Sat, 22 Jul 2023 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 03:45 PM IST
सार
शिवपुरी में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का जुलूस निकाला। चारों ने नवविवाहिता को लिफ्ट देने के बहाने रेप किया था। बदरवास नगर में जुलूस निकाले जाने के दौरान इन आरोपियों को पुलिस ने हाथ में हथकड़ी बांध व मुंह पर काला कपड़ा बांध कर इनका जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
शिवपुरी में गैंगरेप के आरोपियों का जुलूस निकाला गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। इन चार आरोपियों का शनिवार पुलिस ने बदरवास में इनका जुलूस निकाला। बदरवास नगर में जुलूस निकाले जाने के दौरान इन आरोपियों को पुलिस ने हाथ में हथकड़ी बांध व मुंह पर काला कपड़ा बांध कर इनका जुलूस निकाला गया। इन चारों आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने एक नवविवाहिता महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था।
बताया जाता है कि महिला की दो माह पहले ही शादी हुई थी। बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर गैंगरेप की धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए इस मामले में चारों आरोपी विक्रम गिर्राज किरार, छोटू बुंदेल चढ़ार, हरिओम जाटव, अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जाता है कि 20 वर्षीय पीड़ित महिला अपने मायके बदरवास से अपनी ससुराल अशोकनगर के डुंगासरा के लिए निकली थी। इसी दौरान लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। उसका पति उसे साथ ले जाने वाला था। पति के लेट हो जाने के चलते नवविवाहिता पैदल ही अपनी ससुराल की ओर निकल पड़ी थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 20 जुलाई की शाम घुरवार रोड पर पति के आने का इंतजार कर रही थी, तभी 2 लड़के बाइक से आए और कहा कि आपको कहा जाना है। मैंने कहा, अखाई नदी तक जाना है। मैं उनकी बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
खेत पर ले जाकर किया गैंगरेप
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़के बिजरोनी से 2 किलोमीटर आगे जाकर खेत में ले गए। दोनों ने पहले मेरा मोबाइल अपने कब्जे में लिया फिर मेरे साथ बारी-बारी रेप किया। इसके बाद 2 और लड़के भी बाइक से वहां आ गए। उनमें से एक लड़के ने भी मेरे साथ रेप किया। दूसरा लड़का वहां खड़े होकर निगरानी करता रहा। फिर दोनों लड़के मुझे छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद मेरे पति मौके पर पहुंचे। मैंने उन्हें सारी घटना बताई। नवविवाहिता ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिए एक्टिव हुई और आरोपियों को पकड़ा।