फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Election for Shivpuri Municipality President and Vice President on August 3, BJP fears cross voting

Shivpuri: शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए 3 अगस्त को चुनाव, भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर

Mon, 25 Jul 2022 11:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 11:33 PM IST
सार

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा में दो खेमों में सक्रियता देखी जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की आपसी गुटबाजी भी सामने आ सकती है। 

विज्ञापन
Shivpuri: Election for Shivpuri Municipality President and Vice President on August 3, BJP fears cross voting
शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 3 अगस्त को चुनाव होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 3 अगस्त को चुनाव होगा। इस दौरान भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद जीतने के बाद भी अब पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। अध्यक्ष के लिए भाजपा में दो खेमों में सक्रियता देखी जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की आपसी गुटबाजी भी सामने आ सकती है। वहीं भाजपा ने शिवपुरी नगर पालिका के लिए बतौर प्रभारी पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह को बनाया है। भाजपा में इस खेमेबाजी के बीच अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रस्साकशी का खेल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के 39 वार्डों में से भारतीय जनता पार्टी के 22 पार्षद चुनकर आए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 पार्षदों ने भी जीत हासिल की है तो शेष 7 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के सिर पर भी ताज बंधा है। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पास नगर पालिका में अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए पूर्ण बहुमत तो है, लेकिन भाजपा को 3 अगस्त को होने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर बुरी तरह से सता रहा है।
विज्ञापन


अब भाजपा का भाजपा से ही मुकाबला
नगर पालिका अध्यक्ष के लिए वार्ड 3 से पार्षद दीप्ति दुबे का नाम चर्चा में बना हुआ है, दीप्ति दुबे भाजपा नेता भानु दुबे की पत्नी हैं। दूसरा नाम वार्ड 9 से पार्षद रितु जैन का सामने आ रहा है। रितु भाजपा नेता रत्नेश जैन डिम्पल की पत्नी हैं। ये दोनों नाम शिवपुरी विधायक और प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पसंद बताए जा रहे हैं। जबकि तीसरा जो नाम सामने आ रहा है वह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर खेमे से वार्ड 26 की पार्षद सरोज रामजी व्यास का है। देखना यहां यह होगा कि उक्त तीनों नामों में से पार्टी किस नाम पर अपनी सहमति जताती है और इन नामों में से कौन बागी रूप धारण करेगा या फिर निर्विरोध भाजपा का अध्यक्ष शिवपुरी नगरपालिका में काबिज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केपी के बयान के कई मायने
पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने पिछले दिनों बयान दिया कि शिवपुरी नगर पालिका में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है। इसलिए ऐसी स्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेसी नेता केपी सिंह के इस बयान के बाद यह स्थिति साफ हो गई है कि कांग्रेस पार्टी पार्षदों की कोई खरीद फरोख्त नहीं करेगी, जिसके बाद में अब शिवपुरी नगर पालिका में भाजपा बनाम भाजपा ही देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed