{"_id":"6aa4f566baabf00a780ccfc0","slug":"shivpuri-cracks-down-on-quacks-seals-two-illegal-hospitals-and-medical-stores-in-kolaras-shivpuri-news-c-1-1-noi1454-4715225-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: झोलाछापों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे थे अस्पताल, दो ठिकाने सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: झोलाछापों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे थे अस्पताल, दो ठिकाने सील किए
Sat, 12 Sep 2026 04:24 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:24 PM IST
सार
कोलारस में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर्स की आड़ में संचालित दो अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की। जांच में बिना वैध दस्तावेजों के अस्पताल का संचालन सामने आया है। टीम ने दोनों मेडिकल स्टोर्स समेत अस्पतालों को सील कर दिया।
विज्ञापन
अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई
विस्तार
जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम कोलारस में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहे अवैध अस्पतालों का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रोहित भदकारिया के नेतृत्व में की गई। टीम में कोलारस खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राठौड़ और फार्मासिस्ट बालेंदु रघुवंशी भी मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जिले में लगातार अवैध क्लीनिक और अस्पतालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले कोलारस के फूल राज होटल के सामने स्थित धाकड़ मेडिकल स्टोर पर पहुंची। जांच में मेडिकल स्टोर के ठीक बगल में ही एएस अस्पताल नाम से एक निजी अस्पताल संचालित हो रहा था। संचालकों ने बताया कि अस्पताल डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है लेकिन जब टीम अंदर पहुंची तो वहां एक अपात्र व्यक्ति मरीजों का इलाज करता हुआ मिला। अस्पताल में 10 बेड लगाकर मरीजों को भर्ती करने की पूरी व्यवस्था की गई थी। टीम ने जब अस्पताल और मेडिकल स्टोर के पंजीयन, लाइसेंस और डॉक्टर की डिग्री से संबंधित दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद विभाग ने धाकड़ मेडिकल स्टोर और एएस अस्पताल दोनों को मौके पर ही सील कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शहडोल: विकास के दावों की निकली हवा, सड़क नहीं होने से एंबुलेंस फंसी, बैलगाड़ी पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने कोलारस के ही कटरा मोहल्ले में स्थित गोपाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां भी नजारा कुछ ऐसा ही था। मेडिकल स्टोर के पीछे बने कमरों में अस्पताल जैसी व्यवस्था कर रखी थी। मरीजों के लिए बेड लगे थे, बोतल चढ़ाने के स्टैंड लगे थे और इलाज की पूरी तैयारी थी। संचालक रंजन अधिकारी से जब अस्पताल के वैध पंजीयन और अनुमति के दस्तावेज मांगे गए तो वह भी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिना अनुमति के इस तरह मरीजों की जान से खिलवाड़ करने पर टीम ने गोपाल मेडिकल स्टोर और उससे जुड़े अवैध अस्पताल को भी सील कर दिया है।
सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषीश्वर ने कहा कि जिले में किसी भी अवैध स्वास्थ्य संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे इलाज के लिए केवल पंजीकृत अस्पतालों और योग्य चिकित्सकों के पास ही जाएं।
