फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Citizens should have sense duty along with rights Constitution Day celebrated PM College Excellence

Shivpuri: 'नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्य बोध भी हो,' पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया संविधान दिवस

Tue, 26 Nov 2024 06:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

'नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्य बोध भी हो।' पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

विज्ञापन
Shivpuri Citizens should have sense duty along with rights Constitution Day celebrated PM College Excellence
संविधान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय माधव राव सिंधिया स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर एक व्याख्यान व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के लॉ एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में और प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में वक्ता के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा और पत्रकार रंजीत गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राघवेन्द्र गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी हो और हम उसी अनुरूप आचरण करें। वक्ता रंजीत गुप्ता ने वर्तमान में संविधान के कारण मिले अधिकारों पर प्रकाश डाला और पड़ोसी मुल्कों की अशांति पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


प्रो पुनीत कुमार ने दिवस को स्मरण के रूप में रेखांकित कर राष्ट्रीय पर्व को सर्वोच्चता बताया। प्रो विवेक सिंह एवं डॉ. राजकुमार वर्मा ने आगे कार्यक्रम का संचालन कर प्रतिभागियों को आमंत्रित किया। आभार प्रदर्शन डॉ. प्रमिला यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रथम नीतेश जाटव, द्वितीय स्थान गोपाल जाटव, तृतीय स्थान वालविंदर नरवरिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रो मंजुलता गर्ग, प्रो जेपी श्रीवास्तव, डॉ. नेन्सी मौर्य, डॉ. जीतेन्द्र गौतम और डॉ. शुभा वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed