फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Case registered against accused under Explosives Act for making illegal fireworks

Shivpuri: किराए के मकान में चल रहा था अवैध आतिशबाजी बनाने का खेल, आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 06:10 PM IST
सार

Shivpuri News: शिवपुरी जिले में अवैध आतिशबाजी बनाने का खेल किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Shivpuri Case registered against accused under Explosives Act for making illegal fireworks
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी बनाने का खेल शुरू हो गया है। इसी क्रम में पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मनियर क्षेत्र के राठौर मोहल्ला में एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए यहां से 80 हजार रुपये कीमत की आतिशबाजी बनाने की बारूद और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। इस आरोपी के पास से कोतवाली पुलिस ने बारूद और सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया व्यक्ति अवैध रूप से रिहायसी क्षेत्र में आतिशबाजी बनाने का काम करता था। मुखबिर की सूचना के आधार पर इस मकान पर छापा मार कर उसे पकड़ा गया है। कोतवाली प्रभारी विनय यादव ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति फिरोज खान पुत्र फूलो खान पर विस्फोटक अधिनियम के मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी मनियर क्षेत्र के राठौर मोहल्ले में एक किराए के मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम करता था। अवैध आतिशबाजी के लिए ही इसने संबंधित मकान में आतिशबाजी का सामान व बारूद व अन्य सामग्री एकत्रित की थी। पुलिस अभी इससे और पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आधा दर्जन की हुई थी पहले  मौत
शिवपुरी व इसके आसपास के इलाकों में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम होता है। पूर्व में बदरवास में एक बड़ा हादसा हो चुका है, इसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हुई थी। बदरवास में भी अवैध पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इस हादसे के बाद पूरे मामले को दबा दिया गया। इस तरह से दीपावली का त्यौहार आते ही यह अवैध आतिशबाज सक्रिय हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह का अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed