फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: After killing the Panchayat Assistant Secretary and throwing him in the well, he was murdered for not accepting the cottage

Shivpuri: पंचायत सहायक सचिव की हत्या कर कुएं में फेंका, कुटीर स्वीकृत न करने पर किया मर्डर

Fri, 24 Jun 2022 06:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 06:04 PM IST
सार

कुटीर स्वीकृत नहीं करने पर पंचायत के सहायक सचिव की हत्या कर दी गई। शव कुएं में मिला है। चार लोगों पर हत्या का आरोप है, सभी फरार हैं। 

विज्ञापन
Shivpuri: After killing the Panchayat Assistant Secretary and throwing him in the well, he was murdered for not accepting the cottage
शिवपुरी जिले में एक पंचायत सहायक सचिव की हत्या कर दी गई। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पंचायत सहायक सचिव की हत्या कर दी गई। शव कुएं में फेंक दिया। हत्या के पीछे कुटीर स्वीकृत न करना बताया जा रहा है। बदरवास थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम सेमरी का है। बताया जाता है कि बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी गांव के रहने वाले लखन जाट उर्फ रिंकू बड़ोखरा पंचायत में सहायक सचिव के पद पर पदस्थ थे। सहायक सचिव लखन जाट बदरवास नगर के रिजोदी रोड पर भी निवास करता था। सतीश जाट ने बदरवास थाना पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात 8:00 बजे के लगभग मरघट साला के कुआं के पास लखन जाट के साथ गांव के धर्मेंद्र धाकड़, कप्तान धाकड़, संजीव धाकड़ और विजय सिंह उर्फ लल्लू धाकड़ ने गाली गलौज की। धर्मेंद्र धाकड़ ने यह भी कहा कि तूने मेरी कुटीर की सूची में से नाम काट दिया अब वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन


सतीश जाट ने बताया कि चारों ने मिलकर पहले लखन जाट के साथ जमकर मारपीट की। धर्मेंद्र ने लखन का गला दबा दिया जिसके बाद चारों ने मिलकर लखन जाट को कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। सतीश जाट ने बताया कि इस बात सूचना उसने परिजनों को दी। मौके पर जब परिजन पहुंचे तो लखन जाट का शव कुएं में डला मिला। कुएं से लखन को निकाल कर बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की शिकायत आज बदरवास थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। बदरवास थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अपने परिवार सहित गांव से फरार हैं, जिन्हें तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed