{"_id":"67cecb8da04bbf20cc0bb4e1","slug":"shivpuri-aaropi-julus-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2711704-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: अवैध खनन की खबरें उजागर करने वाले को पीटने वाले युवक गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: अवैध खनन की खबरें उजागर करने वाले को पीटने वाले युवक गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Mon, 10 Mar 2025 07:14 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:14 PM IST
सार
शिवपुरी में मीडियाकर्मी सुशील काले पर अवैध खनन की खबर छापने के कारण बदमाशों ने लोहे के सरियों से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला और जेल भेज दिया। कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को निकाला जुलूस
विस्तार
शिवपुरी जिले में अवैध खनन की खबरें उजागर करने वाले एक मीडियाकर्मी को कुछ बदमाशों ने बेरहमी से मारा। इस हमले में पत्रकार सुशील काले को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में उनका नगर में जुलूस निकालकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि घटना शनिवार को कोलारस में हुई, जब दो आदतन अपराधी मनप्रीत और हैप्पी सरदार समेत अन्य ने पत्रकार सुशील काले के साथ लोहे के सरियों से मारपीट की। हमले में सुशील के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर आ गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला, जिसे देखकर शहरवासियों में सनसनी फैल गई। आरोपियों को एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले हैं। पुलिस ने इसके साथ ही जिलाबदर की कार्रवाई भी की है और आरोपियों को कलेक्टर के समक्ष पेश किया है। मामले में जिला कांग्रेस ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
