फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Rain water harvesting system was built in the government buildings of 74 Panchayats of Shivpuri

Shivpuri: बारिश का पानी बचाने की पहल, 74 पंचायत के शासकीय भवन में बनवाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sun, 09 Jun 2024 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Jun 2024 05:11 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी जिले में बारिश का पानी सहजने की अनोखी पहल शुरू की गई है। जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी की एक एक बूंद को सहेजने के उद्देश्य से शिवपुरी जनपद की सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम करवाया गया है। 
 

विज्ञापन
Rain water harvesting system was built in the government buildings of 74 Panchayats of Shivpuri
बारिश का पानी बचाने की पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जनपद की सभी 74 पंचायतों के कम से कम एक शासकीय भवन एवं जनपद परिसर में एकसाथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाई गयी। शिवपुरी जनपद में इसके लिए सबसे पहले जनपद के समस्त इंजीनियर एवं मैदानी अमले की एक कार्यशाला करवाई गई और इसके बाद इन्हें प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन


74 पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया
शिवपुरी जनपद के सीईओ गिर्राज शर्मा ने बताया कि पहले चरण में शिवपुरी जनपद पंचायत की 74 पंचायतों के एक-एक शासकीय भवन एवं जनपद परिसर में कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रथम चरण की सफलता के बाद द्वितीय चरण में जनपद शिवपुरी अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय भवनों के साथ साथ पीएम जनमन आवासों में ,पंचायत अंतर्गत बनने वाले नवीन शासकीय भवनों में इसे अनिवार्य किया जाएगा। ताकि बारिश का पानी बचाया जा सके। सीईओ ने बताया कि जलगंगा संवर्धन अभियान में सीएम सर से मिले निर्देशों के बाद जल संरक्षण को लेकर जनपद में अभी तक सभी 74 पंचायतों के कम से कम एक शासकीय भवन एवं जनपद परिसर में एकसाथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाई गयी। इससे भूमिगत जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


आगे पीएम जनमन आवासों में की जाएगी वाटर हार्वेस्टिंग
शिवपुरी जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बताया कि जलगंगा संवर्धन अभियान में तालाब बावड़ी जीर्णोद्धार, कुआं गहरीकरण एवं साफ़ सफाई, ट्रेंच निर्माण के साथ-साथ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य प्रत्येक पंचायत में कराए जा रहे हैं। एक एक बूंद सहेजना ही हमारा उदेश्य है, इसमें आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब आगे पीएम जनमन आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग की जाएगी। अधिकाारियों ने बताया कि शिवपुरी जनपद में प्रथम चरण की सफलता के बाद द्वितीय चरण में जनपद शिवपुरी अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय भवनों के साथ साथ पीएम जनमन आवासों में ,पंचायत अंतर्गत बनने वाले नवीन शासकीय भवनों में इसे अनिवार्य किया जाएगा। तृतीय चरण में सभी सामाजिक, शासकीय अशासकीय संस्थाओं, जनअभियान परिषद् से जुड़े संगठनों की मदद से प्रत्येक ग्रामीण को निजी आवास में उनके स्वयं के व्यय से रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed