{"_id":"63e26405e224cd15522c2335","slug":"public-hearing-young-man-approached-the-shivpuri-collector-with-a-request-to-get-married-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कलेक्टर से युवक ने कहा- मेरी जल्द से जल्द शादी करवा दो, सात जन्मों तक पिता से बढ़कर मानूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: कलेक्टर से युवक ने कहा- मेरी जल्द से जल्द शादी करवा दो, सात जन्मों तक पिता से बढ़कर मानूंगा
Tue, 07 Feb 2023 08:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जनसुनवाई के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक जल्द से जल्द अपनी शादी करवाने को लेकर कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
शादी की गुहार लगाने वाला युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसुनवाई के दौरान कई ऐसे अजीबो-गरीब मामले सामने आते हैं, जो हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से आया है। 22 साल के युवक को शादी की इतनी जल्दबाजी है कि वह शादी से जुड़ी फरियाद लेकर कलेक्टर के पास पहुंच गया। युवक ने अपने आवेदन में कलेक्टर को अपने पिता से भी बढ़कर बता दिया।
विज्ञापन
युवक ने आवेदन में बताया, कलेक्टर साहब...आप मेरे लिए कलेक्टर नहीं, बल्कि आप मेरे पिता हैं। अगर आप मुझे अपना बेटा समझते हैं तो आपके पास आकर मैं बात करना चाहता हूं। मैं आपका बेटा हूं, मुझे अपने पास आने की इजाजत दीजिए। आप ही मेरे माता-पिता हो और आप ही मेरे भगवान हो, मैं सात जन्म तक आपको पिता से बढ़कर मानता रहूंगा आपका...जीतू नागर।
विज्ञापन
जल्द से जल्द होनी चाहिए शादी...
दरसअल, पुरानी शिवपुरी में लुधावली क्षेत्र का रहने वाला जीतू नागर मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुंचा था। जीतू ने बताया, मेरे माता-पिता मेरी शादी करवाने में देरी कर रहे हैं। अगर कलेक्टर मेरे माता-पिता को बुलाकर मेरी जल्द से जल्द शादी करवाने को राजी कर लें तो मुझे कई प्रकार की परेशानियों से निजात मिल जाएगा। जीतू ने बताया, वह अपने जीवन में तरक्की करना चाहता है और आगे बढ़ाना चाहता है। वह एक कबाड़ के गोदाम में काम करता है, ऐसे में अगर मेरी शादी जल्द हो जाएगी तो वह घर से अलग होकर जीवन में और तरक्की को हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
शराबी भाई से भी परेशान...
कुल मिलाकर जीतू अपने परिवार से अलग होना चाहता है। जीतू का मानना है कि अगर उसकी शादी हो जाएगी तो वह अपने परिवार से अलग होकर रह सकेगा। यही वजह है कि जीतू अपनी शादी जल्द से जल्द करना चाहता है। जीतू ने अपने परिवार में चल रही परेशानियों की जड़ अपने भाई को बताया है। जीतू का कहना है, मेरा बड़ा भाई शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। वह शराब पीकर कभी भी मुझसे झगड़ा करता रहता है। मैं अपने भाई से अलग होना चाहता हूं। इसीलिए मैं अपनी शादी होने के बाद परिवार से अलग होना चाहता हूं। वहीं, कलेक्टर ने भी इस मामले में परिवार से बात करने के लिए बोला है और उसके परिजनों को दफ्तर में बुलाया है।
