फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Officers woke up after the video of shortage of manure in Shivpuri went viral Said there is sufficient

Shivpuri: खाद की कमी का वीडियो वायरल होने के बाद जागे अफसर, सफाई में कहा- पर्याप्त मात्रा में है उर्वरक

Tue, 08 Nov 2022 03:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 03:23 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के करैरा में खाद की कमी का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी नींद से जागे और सफाई दी। कृषि विभाग के उपसंचालक ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।

विज्ञापन
Officers woke up after the video of shortage of manure in Shivpuri went viral Said there is sufficient
खाद के लिए लगी किसानों की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा में खाद की कमी से परेशान किसानों का वीडियो वायरल होने के बाद अब जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। करैरा में खाद के गोदाम पर किसानों की लंबी-लंबी लाइनें देखी गई थी। परेशान किसानों का आरोप था कि उन्हें खाद नहीं मिल रहा है खासकर डीएपी की कमी से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना था कि इस समय खरीफ सीजन की बोवनी का समय है। फसल में डीएपी की आवश्यकता है। खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। करैरा में किसानों के अलावा महिलाएं भी लंबी लाइनों में लगी देखी गई थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद अब जिला प्रशासन ने सफाई दी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर का कहना है कि शिवपुरी में खाद की कोई कमी नहीं है। शिवपुरी जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर ने बताया कि जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में है। आज की स्थिति में यूरिया 9230 मैट्रिक टन, डीएपी 3960 मेट्रिक टन एनपीके 2360 मेट्रिक टन, सुपर फास्फेट 12450 मेट्रिक टन की उपलब्धता है। उप संचालक ने कहा कि निजी विक्रेताओं को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वह किसानों को खाद उपलब्ध कराएं अनियमितता मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed