फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Politics: 'I will not keep handcuffed', Jyotiraditya Scindia said on those who left

MP Politics: 'मैं हथकड़ी लगाकर तो नहीं रखूंगा', साथ छोड़ने वालों पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sat, 08 Jul 2023 02:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 02:09 PM IST
सार

शिवपुरी के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समर्थकों के पार्टी छोड़ने के मामले में कहा कि राजनीतिक दल में लोग आएंगे और जाएंगे। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है इसमें कुछ नया नहीं है। आजादी के समय से यह प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
MP Politics: 'I will not keep handcuffed', Jyotiraditya Scindia said on those who left
शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साथ छोड़ने वाले समर्थकों पर बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं द्वारा पार्टी छोड़े जाने के बाद सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवपुरी के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में कहा कि राजनीतिक दल में लोग आएंगे और जाएंगे। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है इसमें कुछ नया नहीं है। आजादी के समय से यह प्रक्रिया चल रही है। आपका मन कहीं और जाने का है तो मैं हथकड़ी लगाकर तो नहीं रखूंगा। मैं इतना ही कहूंगा कि मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। 
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार किसी व्यक्ति के साथ दुर्भावना नहीं रखता है। कूटनीति नहीं करता है। स्वेच्छा से जो लोग जुड़े थे और अब जा रहे हैं तो उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं। शिवपुरी जिले के कोलारस में जाटव समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए सिंधिया ने कुछ मीडिया कर्मियों से बातचीत में यह प्रतिक्रिया दी। मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा था कि कांग्रेस छोड़कर आपके साथ आए कई सिंधियानिष्ठ पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं इस पर उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले कई सिंधियानिष्ठ ने छोड़ी पार्टी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले कई सिंधियानिष्ठ बीते कुछ दिनों में पार्टी छोड़ चुके हैं। इन सिंधिया समर्थकों के अचानक पार्टी बदलने से मध्यप्रदेश में पारा गरम है। सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव और राकेश गुप्ता बीते दिनों पार्टी छोड़ चुके हैं। भोपाल में कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी मौजूदगी में इन सिंधिया समर्थक नेताओं को कांग्रेस की सदस्य दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया समर्थकों का आरोप- भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहे थे
सिंधिया के साथ भाजपा में आए सिंधिया समर्थक नेताओं द्वारा भाजपा छोड़ने के पीछे कई कारण गिनाए गए हैं। बैजनाथ सिंह यादव और राकेश गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि वह भाजपा में अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे वहां पर उनका अपमान हो रहा था इसलिए उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया और अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में जाने का मन बनाया। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए राकेश गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि सिंधिया के साथ भाजपा में गए कुछ ही नेताओं को पद मिला और फायदा हुआ। अधिकतर सिंधियानिष्ठ उपेक्षित रहे। उन्होंने तो दावा किया था कि आने वाले समय में और भी कई सिंधिया समर्थक नेता भाजपा को छोड़ेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed