{"_id":"64eeda757551dcaa7a0135e8","slug":"mp-politics-another-scindia-supporter-left-bjp-said-in-the-name-of-double-engine-government-public-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: एक और सिंधिया समर्थक ने छोड़ी भाजपा, कहा- डबल इंजन सरकार के नाम पर वोट मांगे और जनता को छला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: एक और सिंधिया समर्थक ने छोड़ी भाजपा, कहा- डबल इंजन सरकार के नाम पर वोट मांगे और जनता को छला
Wed, 30 Aug 2023 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:28 AM IST
सार
MP Politics: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब 2020 में कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा था, तो उनके साथ कई समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सिंधिया समर्थक फिर भाजपा छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद धाकड़ ने भाजपा छोड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट नेताओं द्वारा पार्टी छोड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में एक और सिंधिया समर्थक पोहरी जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़ (चकराना) ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद भाजपा नेता अरविंद धाकड़ ने आरोप लगाया कि पोहरी में जब उपचुनाव हुए तो डबल इंजन सरकार के नाम पर हमने जनता से वोट मांगे। हम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लेकिन पोहरी क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ। इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ गया लोगों की परेशानियां और बढ़ गई।
सिंधिया समर्थक नेता अरविंद धाकड़ चकराना मार्च 2020 में दलबदल के दौरान सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। तत्कालीन उपचुनाव के समय पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने पर यहां पर हुए उपचुनाव में उन्होंने काम किया, लेकिन उपचुनाव में जो वादे जनता से भाजपा ने किए थे उनके अनुरूप काम नहीं हुआ, ऐसे आरोप अरविंद धाकड़ चकराना ने पत्रकारों से चर्चा में लगाए।
PWD राज्यमंत्री पर लगाए विकास की अनदेखी के आरोप
पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सिंधिया समर्थक मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा पर भी अरविंद धाकड़ चकराना ने आरोप लगाते हुए कहा कि पोहरी में उन्होंने कोई काम नहीं किया। झूठ बोलकर वोट हासिल किए। पोहरी विधानसभा में उपचुनाव के लिए हमने उनके लिए वोट मांगे लेकिन वोट लेने के बाद जनता की कोई काम नहीं हुए। हालत यह है कि यहां तहसील, नगर पंचायत सहित अन्य स्थान पर भ्रष्टाचार चल रहा है। विकास की कोई बात नहीं की जा रही।
विज्ञापन
समर्थकों से बात कर लेंगे फैसला किस पार्टी में जाएं
भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजने वाले और जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़ चकराना ने बताया कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। इसकी सूचना उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम को दे दी है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने किसी दूसरी पार्टी में जाने का कोई निर्णय नहीं लिया है। वह अपने समर्थकों से बात करेंगे और इसके बाद कोई निर्णय लेंगे।