फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News young man came to Shivpuri from Uttar Pradesh in search of market for girls

MP News: 'जहां लड़कियां बिकती हैं वो मंडी कहां है,' यूट्यूब वीडियो देख शादी की ख्वाहिश लिए निकल पड़ा ये शख्स

Tue, 15 Oct 2024 06:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Oct 2024 06:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में उत्तर प्रदेश का एक शख्स शादी करने के लिए पहुंच गया और वह लड़कियों का मार्केट खोजने लगा। जब उससे स्थानीय लोगों ने बात की तो बताया कि ऐसा कुछ यहां नहीं होता है, उसके बाद युवक लौट गया।

विज्ञापन
MP News young man came to Shivpuri from Uttar Pradesh in search of market for girls
युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में लड़कियां बिकती हैं, लड़कियों की लगती है मंडी। इस टाइप के वीडियो यूट्यूब पर काफी अपलोड हैं। इन वीडियो को देखकर दूसरे प्रदेशों के युवक भ्रमित हो जाते हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले सोनेलाल मौर्य (35 साल) भी शादी के लिए लड़की की तलाश में शिवपुरी पहुंच गए।

विज्ञापन


शिवपुरी में धड़ीचा प्रथा के बारे में यूट्यूब पर इस प्रथा को लेकर कुछ वीडियो देखे। इन वीडियो में बताया गया कि शिवपुरी में लड़कियां मिलती हैं, मंडी लगती हैं। लड़की की तलाश में उक्त युवक शिवपुरी पहुंच गया और यहां पर लोगों से ऐसी मंडी के बारे में पूछता मिला। तभी एक एनजीओ कार्यकर्ता की नजर पड़ी तो इस एनजीओ कार्यकर्ता ने कहा कि इस तरह की कोई मंडी शिवपुरी में नहीं लगती है।
विज्ञापन


युवक बोला, अभी तक नहीं हुई शादी इसलिए आया शिवपुरी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले सोनेलाल मौर्य ने बताया कि वह 35 साल की हो गए और अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। उन्होंने आईटीआई किया है और टाइपिंग भी आती है। वर्तमान में एक प्राइवेट फर्म से जड़ी बूटी का व्यापार करते हैं अच्छा कमा लेते हैं, लेकिन शादी नहीं होने का मलाल है। उन्होंने यूट्यूब पर शिवपुरी संबंधी वीडियो देखा और इस वीडियो को देखकर कि वह शिवपुरी आ गए और यहां स्थानीय लोगों से इस मंडी के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे वीडियो से बन रहे हैं लोग मूर्ख
कुंवारे युवाओं की शादी कराई जाती है। एग्रीमेंट के आधार पर कुंवारे लड़कों की शादी होती है। इस टाइप के वीडियो यूट्यूब पर काफी अपलोड हैं। विभिन्न प्रकार के कई चैनल इस तरह की खबरें मध्यप्रदेश के शिवपुरी वाले में चलाते हैं, जिसके कारण लोग बेवकूफ बन जाते हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की रहने वाले सोनेलाल भी बेवकूफ बन गए और शिवपुरी आ गए। शिवपुरी में कुछ एनजीओ कार्यकर्ताओं ने बताया कि धड़ीचा प्रथा को लेकर के शिवपुरी के बारे में छवि खराब की जा रही है, जिस पर पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed