फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Vidya Adivasi first talked to PM, now got a chance to meet President, left for Delhi with 50 women

MP News: विद्या आदिवासी ने पहले PM से बात की अब राष्ट्रपति से मिलने का मिला मौका, 50 महिलाओं संग दिल्ली रवाना

Fri, 08 Mar 2024 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 04:56 PM IST
सार

सहरिया आदिवासी वर्ग से आने वाली विद्या आदिवासी ऐसी महिला है जिसे डेढ़ महीने के अंतराल में देश की दो प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करने का मौका मिला है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विद्या आदिवासी ने 15 जनवरी को डायरेक्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इसके बाद अब दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
MP News: Vidya Adivasi first talked to PM, now got a chance to meet President, left for Delhi with 50 women
शिवपुरी की विद्या आदिवासी अब राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिवपुरी की विद्या आदिवासी इस समय चर्चा में है। विद्या आदिवासी को डेढ़ महीने में ही देश की दो प्रमुख हस्तियों से बात व मुलाकात का अवसर मिल चुका है। पहले पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा हुई तो अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात होगी। 
विज्ञापन


सहरिया आदिवासी वर्ग से आने वाली विद्या आदिवासी ऐसी महिला है जिसे डेढ़ महीने के अंतराल में देश की दो प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करने का मौका मिला है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विद्या आदिवासी ने 15 जनवरी को डायरेक्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इसके बाद अब दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा विद्या आदिवासी अपनी समूह की अन्य महिलाओं के साथ महिला दिवस पर दिल्ली स्थित अमृत उद्यान भी घूमेंगी। शिवपुरी की विद्या आदिवासी के साथ ग्रामीण आजीविका समूह की 50 अन्य महिलाओं को भी एक बस से शिवपुरी से दिल्ली भेजा गया है जो दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए और अमृत उद्यान घूमने के लिए भेजा गया है। इसी दल में शिवपुरी की विद्या आदिवासी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीधी बात में मोदी जी को बताई थी पूरी बात
शिवपुरी जिले की विद्या आदिवासी ने 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की थी। इस दौरान पीएम जन मन योजना के अंतर्गत शिवपुरी जिले के हातोद ग्राम पंचायत में यह कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने शिवपुरी जिले के सहरिया आदिवासियों से सीधा संवाद किया था। इसी दौरान दो चिन्हित महिलाओं से भी बातचीत की गई थी। उसमें से एक महिला विद्या आदिवासी ने अपना पीएम आवास बनाने के बाद पूरी कहानी पीएम मोदी को सुनाई थी। इसमें विद्या आदिवासी ने बताया था कि पहले उनका घर कच्चा था और छत नहीं थी तो जब ओले गिरते थे तो वह सिर पर थाली लगा लेती थी, क्योंकि सिर पर सीधे ओले गिरते थे लेकिन अब पक्का आवास बन गया है अब उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। अपनी जीवनचर्या में विभिन्न योजनाओं के जरिए किस तरह से परिवर्तन आया है इसके बारे में भी विद्या आदिवासी ने पीएम मोदी को पूरी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हम गांव से बाहर नहीं जा पाते थे अब दिल्ली जाने का मौका
शिवपुरी से दिल्ली रवाना होते वक्त विद्या आदिवासी ने बताया कि वह शिवपुरी की हातोद ग्राम पंचायत में रहती है और यहां से 15 किलोमीटर दूर शिवपुरी शहर भी वह नहीं जा पाती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी के माध्यम से दिल्ली घूमने का मौका मिल रहा है। इसमें राष्ट्रपति से भी उनकी मुलाकात होगी। विद्या आदिवासी ने बताया कि उन्हें शिवपुरी से दिल्ली जाने में अच्छा लग रहा है और समूह की अन्य महिलाएं भी दिल्ली जाने से खुश हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed