फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News The death of a minor youth due to the intoxication of smack

MP News: स्मैक के नशे में सलमान खान की मौत, शहर के कई और युवा Smack की गिरफ्त में

Tue, 03 Jan 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 06:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में लगातार स्मैक का चलन युवाओं में बढ़ता जा रहा है। शहर के कई युवा पूरी तरह स्मैक की गिरफ्त में आ चुके हैं। सोमवार रात एक युवक की मौत स्मैक के नशे के चलते हो गई।

विज्ञापन
MP News The death of a minor youth due to the intoxication of smack
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी शहर में देहात थाना क्षेत्र के पीएसक्यू लाइन का रहने वाला सलमान खान (17) पुत्र इकवाल खान स्मैक का शौकीन हो चुका था। सोमवार शाम सलमान की तबियत बिगड़ गई थी, परिजन सलमान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां से सलमान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान सलमान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सलमान के पिता इकवाल ने बताया, उनका बेटा सलमान गलत संगत में पड़कर स्मैक का नशा करने लगा था। सलमान को कई बार समझाया था कि स्मैक एक दिन उसकी जान लेकर छोड़ेगी, लेकिन सलमान स्मैक की पूरी तरह से गिरफ्त में था।
विज्ञापन


सलमान के दोस्त भी नशे के आदी...
सलमान के संपर्क में ऐसे लोग थे, जो उसे स्मैक उपलब्ध करा देते थे। फिर वही हुआ जिसका डर उन्हें था। स्मैक ने उसके बेटे की जान ले ली। पिता ने बताया, वह लगातार स्मैक के नशे में गिरफ्त होता जा रहा था। हालात यह हो चुकी थी कि रात में भी स्मैक का नशा करते हुए कई बार पकड़ में आया। कई बार रोकने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी और बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मैक का चलन युवाओं में सबसे ज्यादा...
गौरतलब है, देहात थाना क्षेत्र में स्मैक का चलन युवाओं में सबसे ज्यादा है। अब तक कई वीडियो स्मैकियों के स्मैक लेते हुए जारी हो चुके हैं, जिसमें युवा सहित युवतियां स्मैक का डोज लेते हुए दिखाई दिए हैं। स्मैक के कारण शिवपुरी में मौत का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई युवा स्मैक के नशे के आदी होने के बाद अपनी जान गवा चुके हैं। लेकिन पुलिस स्मैक पर कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाती नजर आती है। असल में सच्चाई यह है कि अंचल में नशा युवाओं को तेजी से गिरफ्त में ले रहा है। हालात यह है कि चरस, गांजा और स्मैक की सप्लाई सबसे अधिक बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed